कांसा एवं पयारी के हर घर में पहुँचेगा नल जल 2 करोड़ 71 लाख 11 हजार लागत की नल जल योजनाओं का कैबिनेट मंत्री ने किया भूमिपूजन

कांसा एवं पयारी के हर घर में पहुँचेगा नल जल 2 करोड़ 71 लाख 11 हजार लागत की नल जल योजनाओं का कैबिनेट मंत्री ने किया भूमिपूजन

Aditya Upadhyaya
Update: 2020-07-13 11:22 GMT

डिजिटल डेस्क अनूपपुर | अनुपपुर कैबिनेट मंत्री मध्यप्रदेश शासन बिसाहूलाल सिंह ने ग्राम कांसा में 1 करोड़ 60 लाख 8 हजार लागत की एवं ग्राम पयारी में 1 करोड़ 11 लाख 3 हजार लागत की आवर्धन नल जल योजना का भूमि पूजन किया। इन योजनाओं के फलस्वरूप अब पयारी एवं कांसा के हर घर में 6 माह के अंदर क्रियाशील घरेलू नल जल कनेक्शन की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। इस दौरान स्थानीय ग्रामवासियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा कैबिनेट मंत्री का हार्दिक अभिनंदन किया गया एवं स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया गया जिस पर मंत्री श्री सिंह द्वारा शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Tags:    

Similar News