कपड़ा व्यापारी की बहू ने किया सुसाइड, मायके वालों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

कपड़ा व्यापारी की बहू ने किया सुसाइड, मायके वालों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

Tejinder Singh
Update: 2018-06-25 12:50 GMT
कपड़ा व्यापारी की बहू ने किया सुसाइड, मायके वालों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

डिजिटल डेस्क, नागपुर। लकड़ा पुल के पास एक महिला ने सुसाइड कर लिया। लेकिन मायकेवालों का आरोप है कि ससुर ने उनकी बेटी को प्रताड़ित किया है, जिसके कारण उसने ऐसा घातक कदम उठाया। सारिका जैन नामक महिला की शादी 3 साल पहले स्वप्निल उर्फ कालू नामक शख्स के साथ हुई थी। 6 महीने बाद ही कालू ने मायके वापस भेज दिया था। उसके बाद सरपंच की बैठक हुई, तो सारिका स्वप्निल के पास रहने लगी। लेकिन पिछले ढ़ाई साल से स्वप्निल सारिका को उसके माता-पिता से मिलने नहीं देता था। सारिका को मायके जाने से भी रोका जाता था। इतना ही नहीं कुछ महीने पहले सारिका के भाई की शादी थी। लेकिन पति ने उसे शादी में जाने ही नहीं दिया। काफी दिन तक वो अपने परिजन से मिल नहीं पा रही थी। जिससे दुखी रहने लगी।

ससुरालवालों पर प्रताड़ना का आरोप

इसके बाद सोमवार तड़के 5 बजे सारिका के जेठ ने उसके मायके वालों को बताया कि सारिका की मौत हो गई है। यह सुनते ही सारिका के परिजन रोने बिलखने लग गए। मां-बाप मौत की खबर सुनते ही बेटी के ससुराल की तरफ भागे, जहां उन्होंने देखा कि सारिका फांसी के फंदे पर झूल रही थी। बताया जा रहा है कि सारिका का पति कपड़ा व्यवसाई है। उसकी इतवारी में कपड़े की दुकान है। सारिका के माता-पिता का आरोप है कि उसके ससुरालवाले प्रताड़ित करते थे।

फांसी लगाकर कर लिया सुसाइड

मायके वालों का आरोप है कि बेटी का पति उसे तंग करता था। पति के अलावा ससुर भी उसे प्रताड़ित करते थे। जिस कारण उसने सुसाइड कर लिया। मायकेवालों ने बताया कि सुसाइड से पहले उसे बुरी तरह पीटा गया था। उसके शरीर पर बैल्ट के निशान हैं। पीड़ित परिवार ने मामले की जांच कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने की मांग की है। 

Similar News