फरार था दुष्कर्म का आरोपी -  शादी कर दुल्हन के साथ घर लौट रहा तभी पुलिस ने किया गिरफ्तार

फरार था दुष्कर्म का आरोपी -  शादी कर दुल्हन के साथ घर लौट रहा तभी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bhaskar Hindi
Update: 2021-06-25 13:49 GMT
फरार था दुष्कर्म का आरोपी -  शादी कर दुल्हन के साथ घर लौट रहा तभी पुलिस ने किया गिरफ्तार

5 साल से दे रहा था पुलिस को चकमा, एसपी ने घोषित किया था 1 हजार का इनाम
डिजिटल डेस्क सतना।
दुष्कर्म के अपराध में 5 साल से फरार चल रहे इनामी आरोपी को चोरी-छिपे शादी के बाद दुल्हन लेकर ससुराल से लौटते समय बदेरा पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। उक्त जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजेन्द्र पाठक ने बताया कि आरोपी नीरज सिंह गोंड पुत्र अर्जुन सिंह (28) निवासी जमुआनी थाना कैमोर जिला कटनी के खिलाफ वर्ष 2016 में एक युवती ने दुष्कर्म का अपराध दर्ज कराया था, मगर तब काफी कोशिशों के बाद भी आरोपी पकड़ में नहीं आया। लिहाजा फरारी में ही चालान पेश किया गया, वहीं पुलिस अधीक्षक ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 1 हजार का इनाम भी घोषित कर दिया था।
और यूं शिकंजे में फंसा —-
पुलिस रिकॉर्ड में फरार चल रहे आरोपी के परिजनों ने रामनगर थाना क्षेत्र के गांव में दूसरी लड़की से रिश्ता तय कर दिया और 23 जून को विवाह भी संपन्न हो गया, मगर जब गुरूवार दोपहर को दुल्हन की विदाई कराकर नीरज अपने गांव जा रहा था, तभी पुलिस को खबर लग गई, लिहाजा बदेरा बस स्टैंड में घेराबंदी कर कार को रोककर आरोपी नीरज को उतार लिया गया। मौके पर ही उसकी गिरफ्तारी कर मैहर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे उपजेल भेज दिया गया। जबकि दुल्हन और अन्य परिजनों को पुलिस ने जाने दिया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी के साथ एएसआई एमडी पांडेय, प्रधान आरक्षक बलवीर सिंह, आरक्षक जितेन्द्र सिंह गुर्जर और प्रकाश कुशवाहा ने अहम भूमिका निभाई।
 

Tags:    

Similar News