होशंगाबाद: जिले में अभी तक 558.5 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज गत वर्ष इसी अवधि में हुई थी 835.8 मिली मीटर वर्षा

होशंगाबाद: जिले में अभी तक 558.5 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज गत वर्ष इसी अवधि में हुई थी 835.8 मिली मीटर वर्षा

Aditya Upadhyaya
Update: 2020-08-14 10:45 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, होशंगाबाद। जिले में अभी तक अर्थात 1 जून से 14 अगस्त को प्रात: 8 बजे तक 558.5 मि.मी. औसत वर्षा हुई है जबकि इसी अवधि में गत वर्ष 835.8 मि.मी. वर्षा हुई थी। जिले में पिछले 24 घंटे में 49.6 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। अधीक्षक भू अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से 14 अगस्त 2020 तक तहसील होशंगाबाद में 712.0 मि.मी., सिवनीमालवा में 584.2, इटारसी में 622.4, बाबई में 433.0, सोहागपुर में 567.4 पिपरिया में 519.8, बनखेड़ी में 597.0, डोलरिया में 289.9 एवं पचमढ़ी में 700.8 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। यहाँ यह उल्लेखनीय है कि गत वर्ष इसी अवधि में होशंगाबाद में 861.6 मि.मी., सिवनीमालवा में 890.0, इटारसी में 833.4, बाबई में 653.0, सोहागपुर में 774.2 पिपरिया में 790.4, बनखेड़ी में 900.2, डोलरिया में 740.7 एवं पचमढ़ी में 1078.3 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। जिले की सामान्य औसत वर्षा 1311.7 मि.मी. है। विगत दिनो से हो रही वर्षा के कारण जलाशयो मे भी जलस्तर बढ़ रहा है। 13 अगस्त को तवा जलाशय का जल स्तर 1136.80 फीट, बरगी जलाशय का 416.90 मीटर एवं बारना जलाशय का 345 मीटर था वहीं 14 अगस्त को तवा जलाशय का जल स्तर 1141.80 फीट, बरगी का 417.15 मीटर एवं बारना जलाशय का 345.24 मीटर हो गया है। इसी तरह से सेठानीघाट का जल स्तर जहां 13 अगस्त को 937.70 फीट तथा वही 14 अगस्त को सुबह 8 बजे 938.80 फीट हो गया है। जिले में रूकरूक कर वर्षा का दौर चालू है।

Similar News