ओरछा में चालक की हत्या कर फॉच्र्यूनर वाहन ले उड़े बदमाश 

ओरछा में चालक की हत्या कर फॉच्र्यूनर वाहन ले उड़े बदमाश 

Bhaskar Hindi
Update: 2020-01-13 12:05 GMT
ओरछा में चालक की हत्या कर फॉच्र्यूनर वाहन ले उड़े बदमाश 


डिजिटल डेस्क ओरछा। नगर में देर शाम उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव अरवारा पुल के समीप लहूलुहान अवस्था में पड़ा होने की खबर लोगों को पता चली। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। वहीं पड़ताल के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है। पुलिस को मौके पर एक चाकू मिला है। घटना के बाद अज्ञात आरोपी फॉच्र्यूनर वाहन भी अपने साथ ले गए है। जानकारी अनुसार झांसी उत्तर प्रदेश के नामी डॉ. डीएन मिश्रा के भाई और भाभी पुष्य नक्षत्र पर रामराजा सरकार के दर्शन करने ओरछा आए हुए थे। इस दौरान उन्होंने अपने फॉच्र्यूनर वाहन को चालक इंद्रमणि तिवारी उम्र 40 साल से अरवारा पुल पर पार्किंग में खड़ा करने के लिए कहा था। और यह दंपत्ति दर्शन करने मंदिर में चले गए। यहां अरवारा पुल पर उनका वाहन चालक फॉच्र्यूनर वाहन के पास ही था। जब दपंत्ति मंदिर में दर्शन कर रहे थे। इसी बीच अज्ञात बदमाशों ने करीब 8 बजे के लगभग धारदार हथियार से गला रेतकर चालक इंद्रमणि तिवारी की हत्या कर दी। जब मिश्रा दंपत्ति मंदिर से लौटे तो उन्हें न मौके पर वाहन मिला न उसका चालक। जिसकी उन्होंने काफी खोजबीन की। अरवारा पुल के समीप हुई हत्या ने जहां धर्म एवं पर्यटन नगरी में सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े प्रश्न चिन्ह खड़े कर दिए है। वहीं अब तक आरोपियों की जानकारी नहीं हो सकी है। मौके से फॉच्र्यूनर वाहन भी लापता पाया गया है। जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि चालक की हत्या कर आरोपी फॉच्र्यूनर वाहन को अपने साथ ले उड़े। फिलहाल घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Tags:    

Similar News