ब्याज वसूलने  सूदखोर ने महिला से छेडख़ानी कर बाल पकड़कर घसीटा

ब्याज वसूलने  सूदखोर ने महिला से छेडख़ानी कर बाल पकड़कर घसीटा

Bhaskar Hindi
Update: 2020-01-30 08:36 GMT
ब्याज वसूलने  सूदखोर ने महिला से छेडख़ानी कर बाल पकड़कर घसीटा

जिटल डेस्क जबलपुर । बेलबाग थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे ने महिला के साथ अश्लील छेडख़ानी कर दी। महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए उसके बाल पकड़कर घसीटा, इस बीच लोगों की भीड़ जमा होने पर आरोपी फरार हो गया। महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पति ने आरोपी से कर्ज लिया था और इसी के चलते आरोपी ने उससे अश्लील हरकत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
सूत्रों के अनुसार थाना क्षेत्र में रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने थाने पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बीती रात वह घर से दवाई लेने निकली थी। शुक्ला मेडिकल स्टोर के पास उसे बेलबाग खटीक मोहल्ला निवासी नंदा सोनकर मिला और उसके साथ अश्लील छेडख़ानी करते हुए हाथ पकड़ लिया। महिला ने उसकी इस हरकत का विरोध किया तो आरोपी ने उसके बाल पकड़कर घसीटा और मारपीट की। इस दौरान भीड़ जमा होने पर वह महिला को  जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुँची महिला ने बताया कि उसके पति ने नंदा सोनकर से 28 हजार रुपये कर्ज लिया था। कर्ज चुकता करने के बाद भी वह ब्याज के नाम पर अवैध वसूली कर परेशान करता है और उसके साथ अश्लीलता की है। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने 3, 4 कर्जा एक्ट, 294, 323, 384, 354क आदि धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी की तलाश करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

Tags:    

Similar News