'मेट्रो' की रफ्तार से हो रहा मेट्रो परियोजना का काम, जून 2018 तक पूरा करने का लक्ष्य

'मेट्रो' की रफ्तार से हो रहा मेट्रो परियोजना का काम, जून 2018 तक पूरा करने का लक्ष्य

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-18 05:33 GMT
'मेट्रो' की रफ्तार से हो रहा मेट्रो परियोजना का काम, जून 2018 तक पूरा करने का लक्ष्य

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मेट्रो परियोजना का कार्य मेट्रो की रफ्तार से चल रहा है। अगर इसी रफ्तार से काम होता रहा तो उपराजधानी के जल्द ही मेट्रो सिटी के रूप में साकार होने की उम्मीद है। वर्धा मार्ग पर परियोजना के कार्य की रफ्तार को देख नागपुर के लोग काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।  इसी मार्ग पर एयरपोर्ट स्टेशन के पास से डबल डेकर फ्लाईओवर बनाने का क्रम शुरू किया गया है, जो आने-जाने वालों के लिए कौतूहल का केंद्र बना हुआ है।

शहर का पहला ट्रांस्पोर्ट डबल डेकर फ्लाईओवर स्ट्रक्चर के 450 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इस डबल डेकर फ्लाईओवर की लंबाई 3.5 किलोमीटर है। यहां मेट्रो परियोजना नेशनल हाइवे एथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के खंड का भी निर्माण कर रही है। टीम मेट्रो ने डबल डेकर फ्लाईओवर के कार्य को जून 2018 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। बता दें कि सालों पुराने छत्रपति चौक फ्लाईओवर को तोड़कर मेट्रो परियोजना के लिए डबल डेकर फ्लाईओवर बनाने को मंजूरी मिली थी। पहले पुराने छत्रपति चौक फ्लाईओवर को तोड़ा गया। इसके स्थान पर जमीन की सतह पर एक सड़क उसके ऊपर राष्ट्रीय राजमार्ग का फ्लाईओवर और उसके भी ऊपर मेट्रो रूट का फ्लाईओवर निर्माण किया जा रहा है। 

Similar News