इस परिवार ने माना मानवता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा

बागवान इस परिवार ने माना मानवता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा

Tejinder Singh
Update: 2021-10-22 13:10 GMT
इस परिवार ने माना मानवता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा

डिजिटल डेस्क, चांदुर रेलवे। मानवता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। हमें अपना कार्य पूरी लगन से करना चाहिए। जीवन में आनेवाले संकटों का सामना करते हुए आगे बढ़ने पर सफलता निश्चित मिलती है। इसलिए संकटों से न घबराएं। परिवार की एकता ही हमें सही राह दिखाती है। यह कहना है अमरावती जिले के चांदुर रेलवे तहसील के जिजामाता कालोनी निवासी 70 वर्षीय प्रताप रामचरण इमले का।

Q-आपकी जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण वह कौनसा पल था, जिसमें आपने सफलता पायी और वह किस तरह अपने आनेवाली पीढ़ी का मार्गदर्शन कर सकता है?

-संघर्ष सभी के जीवन में आते हंै। उनका सामना करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। किसान परिवार में जन्म होने से किसानी में जीवन व्यतीत हुआ। माता-पिता ने उत्तम संस्कार देते हुए ईमानदारी व अपनों का साथ देना सिखाया। हमें हालातों से लड़ना सीखना चाहिए। बचपन से ही माता-पिता के संघर्ष को देखते हुए कृषि कार्य में उनका हाथ बंटाया। थोड़ी-बहुत शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद नगरपालिका में नौकरी के लिए प्रयास किया। कुछ वर्षों तक कर्मचारी के रूप में सेवा दी। तीनों बेटों को संस्कार देने के साथ ही शिक्षा भी दिलाई। अब सेवानिवृत्त होने के बाद परिवार द्वारा दिए जा रहे प्रेम को देखते हुए बेहद खुशी होती है। नगरपालिका में कर्मचारी के रूप में नियुक्ति हुई यही मेरे जीवन की सफलता रही है। 

Q-आपने जो अपनी विरासत संजोई है और जिंदगी में जो अनुभव प्राप्त किए हैं, वे किस तरह भविष्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हंै?

-विरासत में मिली चीजों से खुशियां नहीं मिलती। हमें उस विरासत को आगे बढ़ाना चाहिए। जीवन में हर दिन एक नया अनुभव प्राप्त होता है। इन अनुभवों से सीखकर ही मैंने अपने बच्चों को शिक्षित करने का संकल्प किया। आज मेरे दोनों बेटे किसानी कर रहे हैं। शिक्षा प्राप्त करने के बाद भी उन्होंने अपने पारंपारिक व्यवसाय को अपनाया। 

Q-अपने शहर, समाज और देश के लिए अब क्या करना चाहते है और यह भी बताइए कि आज की पीढ़ी को क्या करने की जरूरत है?

-अच्छे आचरण और संस्कार समाज और देश की नींव को मजबूत बनाते हैं। जरूरतमंदों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहंे और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते रहना चाहिए। 

Tags:    

Similar News