गड़चिरोली में सड़क हादसे के दौरान दंपति सहित एक की मौत

गड़चिरोली में सड़क हादसे के दौरान दंपति सहित एक की मौत

Tejinder Singh
Update: 2019-05-14 16:05 GMT
गड़चिरोली में सड़क हादसे के दौरान दंपति सहित एक की मौत

डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली। अहेरी-आलापल्ली मुख्य मार्ग के प्राणहिता पुलिस उपमुख्यालय के समीप सोमवार रात 2 दुपहिया आपस में भिड़ गयी। इस भीषण दुर्घटना में पति-पत्नी और एक की मौत हो गयी। मृतकों में अहेरी निवासी गोपाल रघुनाथ महतो (31), उनकी पत्नी कुंदा महतो (29) और जिमलगट्टा निवासी संतोष गट्टू दुडलवार शामिल हैं। वहीं रेगुंठा निवासी मल्लीकार्जुन वारला (28) तथा व्यंकटापुर निवासी विष्णू अंगावार (30) गंभीर रूप से घायल होने के कारण उन्हें उपचार हेतु गड़चिरोली के जिला अस्पताल में दाखिल किया गया है। बताया जा रहा है कि गोपाल महतो अपनी पत्नी कुंदा को लेकर दुपहियां से आलापल्ली से अहेरी की ओर जा रहें थे। इसी दौरान विपरित दिशा से आ रहीं संतोष की दुपहियां ने गोपाल की दुपहियां को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में गोपाल और संतोष ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। जबकि संतोष की पत्नी कुंदा समेत अन्य 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को उपचार हेतु अहेरी के उपजिला अस्पताल में दाखिल कराया। लेकिन तीनों गंभीर अवस्था में होने से उन्हें गड़चिरोली जिला अस्पताल रेफर किया गया। तीनों घायलों में से कुंदा की हालत काफी चिंताजनक होने से उसे नागपुर रेफर किया गया। लेकिन नागपुर ले जाते समय कुंदा ने भी दम तोड़ दिया। वहीं मल्लीकार्जुन और विष्णू पर जिला अस्पताल में उपचार जारी होने की जानकारी मिली है। यह दुर्घटना इतनी भीषण थी कि, दोनों दुपहियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। इस मामले में अहेरी पुलिस ने अपराध दाखिल कर अधिक जांच आरंभ कर दी है। 

Tags:    

Similar News