दो स्कूलों में तीन-तीन प्राचार्य , शिक्षा विभाग की तबादला सूची में भारी गड़बड़ी

दो स्कूलों में तीन-तीन प्राचार्य , शिक्षा विभाग की तबादला सूची में भारी गड़बड़ी

Bhaskar Hindi
Update: 2019-09-05 07:29 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, छतरपुर। शिक्षा विभाग में जारी की जा रही तबादला सूची में हर बार कोई न कोई खामी उजागर हो रही है। 4 सितम्बर को जारी प्राचार्यों की तबादला सूची में यह भी नहीं देखा गया कि जिन लोगों का पूर्व में तबादला संबधित स्कूलों के प्राचार्य पद के लिए कर दिया गया था। उन स्कूलों में फिर से नए प्राचार्य को पदस्थ कर दिया गया है। तबादला सूची जारी करने में सावधानी न बरते जाने से जिले के एमएलबी स्कूल में अब तीन प्राचार्यों को पदस्थ कर दिया गया है। वहीं कदारी हाई स्कूल में भी तीन प्राचार्य होंगे। बताया जा रहा है कि जुलाई में जारी तबादला सूची में एमएलबी हायर सेकंडरी स्कूल में सविता अग्रवाल को प्रचार्य के पद पर पदस्थ किया गया था। वहीं 24 अगस्त को जारी तबादला सूची में गंज में पदस्थ रहे संजय श्रीवास्तव को एमएलबी प्राचार्य के पद पर तबादला किया गया। वहीं संजय श्रीवास्तव के बाद  मॉडल स्कूल से गीता शर्मा को भी एमएलबी में बतौर प्राचार्य तबादला किया गया है। वहीं कदारी हाई स्कूल में भी तीन प्राचार्य पदस्थ कर दिए गए हैं। जिज्ञासा गुप्ता को सेंधपा से कदारी, मनकारी में पदस्थ रहे आरपी शुक्ला को कदारी प्राचार्य और संगीता बाजपेयी को डुमरा से कदारी प्रचार्य के पद पर तबादला किया गया है। जबकि संगीता वाजपेयी नेगवां में कार्यरत है।

नहीं सुधर रहे हालात

शिक्षा विभाग द्वारा पहली बार ऑन लाइन तबादला सूची जारी की गई। तबादले के लिए ऑन लाइन आवेदन आमंत्रित किया गया था। आवेदन में भी कई शिक्षकों ने गलत और झूठी जानकारी देकर तबादले का लाभ ले लिया है। हालांकि झूठी जानकारी देकर तबादले का लाभ लेने का मामला सामने आने के बाद विभाग अब ऐसे शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई का मन बना रहा है। विभाग भले ही कार्रवाई का मन बना रहा हो, लेकिन तबादले में विभाग खुद गलतिया कर रहा है।
 

Tags:    

Similar News