यहां साकार होगा टाइगर टूरिज्म पार्क , और भी रहेगी खूबियां

यहां साकार होगा टाइगर टूरिज्म पार्क , और भी रहेगी खूबियां

Anita Peddulwar
Update: 2018-04-11 09:00 GMT
यहां साकार होगा टाइगर टूरिज्म पार्क , और भी रहेगी खूबियां

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  मेट्रो सिटी बनने जा रहे नगपुर व इसके आसपास के फारेस्ट रेंज को लेकर पर्यटकोोंं मेें काफी आकर्षण हैं। पर्यटकों की संख्या को देखते हुए प्रशासन ने  कुही परिसर में सात अभयारण्य का उपयोग कर एक टाइगर टूरिज्म पार्क साकार करने की तैयारी की है। बाघों की बढ़ती संख्या को देखते हुे  इस पार्क के लिए वरिष्ठ स्तर पर प्रयास शुरू किए गए हैं। केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस प्रकल्प को लेकर सकारात्मक है। इस प्रकल्प को लेकर नागपुर की वेद संस्था के पदाधिकारियों ने मुंबई में पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के साथ बैठक की है। टाइगर टूरिज्म पार्क का प्रस्तुतिकरण वेद के विलास काले, गोविंद डागा ने पालकमंत्री के समक्ष किया। बैठक में विधायक सुधाकर देशमुख, अनिल सोले, सुधाकर कोहले, विकास कुंभारे, एमआईडीसी के प्रधान सचिव भूषण गगरानी, प्रधान सचिव वल्सा नायर सिंह उपस्थित थे।

3000 एकड़ में होगा विकास कार्य
कुही के पास 3000 एकड़ जगह में यह पार्क साकार किया जाएगा। फिल्म सिटी से पर्यटकों को आवश्यक व आकर्षित करने वाली सभी सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास रहेगा। नागपुर से लगभग 75 कि.मी. परिसर में बाघ के विचरण वाले लगभग सात अभयारण्य है। इसमें ताड़ोबा, पेंच, मानसिंहदेव, उमरेड, कर्हांडला, बोर, घोडाझरी, नागझिरा नवेगांव शामिल है। नैसर्गिक रूप से किसी एक शहर के आसपास बाघ के इतने अभयारण्य नहीं मिलते हैं। इसलिए नागपुर टाइगर टूरिज्म पार्क बन सकता है। टाइगर टूरिज्म पार्क बनने पर नागपुर की पहचान संतरे के साथ बाघों के शहर के रूप में होगी। सामान्यता: 15 से 20 हजार पर्यटक एक समय पर रुक सकते हैं। 

ये भी सुविधा रहेगी उपलब्ध
ऐसी व्यवस्था प्रकल्प के माध्यम से होगी। प्रकल्प में 500 एकड़ का एक कृत्रिम तालाब भी बनाने की तैयारी है। फिल्म सिटी सहित नैचरोपैथी सेंटर, मेडिकल टूरिज्म सेंटर, वृद्धाश्रम कन्वेंशन सेंटर, बीच आदि सभी सुविधा पर्यटकों को उपलब्ध कराने की व्यवस्था प्रकल्प में है। प्रकल्प में सेज के सभी नियम लगाने का प्रयास रहेगा। जिसकारण पर्यटकों पर यहां वस्तु व सेवा कर (जीएसटी) सहित कोई भी कर नहीं लगाने का भी प्रस्ताव है। 

Similar News