दैनिक भास्कर के योग भास्कर शिविर में बताए जा रहे योग से सेहतमंद रहने के टिप्स

दैनिक भास्कर के योग भास्कर शिविर में बताए जा रहे योग से सेहतमंद रहने के टिप्स

Anita Peddulwar
Update: 2018-05-16 07:56 GMT
दैनिक भास्कर के योग भास्कर शिविर में बताए जा रहे योग से सेहतमंद रहने के टिप्स

डिजिटल डेस्क, नागपुर। दैनिक भास्कर की नौवीं श्रृंखला अंतर्गत दूसरे चरण के  पहल दिन नाईक तालाब, मनपा उद्यान में योगाचार्य हंसराज मिश्रा ने योगाभ्यास करवाया। उन्होंने बताया कि, योग प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाकर जीवन में नव-ऊर्जा का संचार करता है। योग शरीर को शक्तिशाली एवं लचीला बनाए रखता है। साथ ही तनाव से भी छुटकारा दिलाता है, जो रोजमर्रा की जिंदगी के लिए आवश्यक है। योग आसन और मुद्राएं तन और मन, दोनों को क्रियाशील बनाए रखती हैं। योग कैसे किया जाता है, योग कैसे काम करता है, विभिन्न बीमारियों को दूर करने के लिए योग कैसे करें, योग के क्या फायदे हैं और योग के अन्य फायदों के बारे में उन्होंने बताया। योग भास्कर के आयोजन में दूसरे चरण का दूसरे दिन ओंकार का उच्चारण और वैदिक ऋचाओं से ईश वंदना से सत्र प्रारंभ किया गया। 

योग के साथ जॉगिंग भी  
सुबह 5.30 बजे उद्यान योगाभ्यास सत्र शुरू हुआ। योग और प्राणायाम की आवश्यक क्रियाएं योग साधकों से  कराईं गई। योगिक जॉगिंग करवाई गई। पश्चात प्राणायामों की विधि बताई गई। सभी साधकों से भी प्राणायाम करवाया गया।  योगाचार्य ने बताया कि, मन में दृढ़ संकल्प रखकर हर दिन अपने दिनचर्या से समय निकाल कर और आवश्यक मानकर योगाभ्यास का निरंतर अभ्यास किया गया तो व्यक्ति निश्चित रूप से रोग ग्रस्त नहीं होगा। योग -भास्कर  के शिविर सत्र में योगाचार्य हंसराज मिश्रा ने यह भी बताया कि प्राणायाम के नित्य अभ्यास के साथ रोगों की  जटिलता में योग से ठीक हुआ जा सकता है।

अभ्यास योग साधकों से कराए गए और उनसे होने वाले लाभों से अवगत कराया गया। ऐसे में योग साधना उपयोगी और कारगर सिद्ध होती है। योग अभ्यास से मानसिक तनाव और शारीरिक थकान चंद मिनटों के शवासन से दूर की जा सकती है। ताजगी, उमंग के लिए योगाभ्यास जरूर करें। योग अपनाकर सुखी, समृद्ध, आनंदित संतोषी जीवन यापन कर सकते हैं। मंगलवार के सत्र में योगाभ्यास का प्रैक्टिकल लाभ लेकर आयोजन हेतु दैनिक भास्कर एवं योगाचार्य की लाभार्थियों ने प्रशंसा भी की।  

हर उम्र के व्यक्ति के लिए फायदेमंद 
योग हर उम्र के व्यक्ति के लिए फायदेमंद होता है। हेल्दी और पीस फुल लाइफ जीने के लिए नियमित रूप से योग करना चाहिए। रोजाना प्राणायाम करने से दिमाग स्ट्रेस फ्री रहता है। प्राणायाम से हमारा मानसिक विकास भी होता है। 

Similar News