ट्रेनों की रफ्तार पर कोहरे ने लगाया ब्रेक, कई ट्रेनें रद्द और बदले मार्ग

ट्रेनों की रफ्तार पर कोहरे ने लगाया ब्रेक, कई ट्रेनें रद्द और बदले मार्ग

Bhaskar Hindi
Update: 2018-12-12 13:48 GMT
ट्रेनों की रफ्तार पर कोहरे ने लगाया ब्रेक, कई ट्रेनें रद्द और बदले मार्ग

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा दिया है। लंबी दूरी की ट्रेनें 2 से 7 घंटे देरी से चल रहीं हैं। ट्रेनों के इंतजार में यात्री स्टेशन पर घंटों ठिठुरना पड़ रहा है। दरअसल उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरा पड़ने लगा है। इस कारण उत्तर भारत की तरफ से आने वाली ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है।

पमरे में भी दिख रहा असर
कोहरे के कारण  रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। कई गाड़ियां आंशिक रद्द की गई हैं। कोहरे के कारण कई ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव कर दिया गया है। बताया जाता है कि रद्द की गई ट्रेनों में पश्चिम मध्य रेल से चलने व गुजरने वाली कई ट्रेनें भी शामिल हैं।

ट्रेनों का संचालन हो सुगमता से
पमरे प्रशासन ने गरीबों की ट्रेन इटारसी-इलाहाबाद-इटारसी पैसेंजर को इलाहाबाद की बजाय मानिकपुर तक चलाने का निर्णय लिया है। यह पैसेंजर ट्रेन 15 फरवरी तक मानिकपुर तक चलेगी। रेल प्रशासन के मुताबिक कोहरे के दौरान ट्रेनों का संचालन सुगमतापूर्वक, समयबद्धता से होता रहे इसके लिए जो ट्रेन प्रभावित हो रही हैं।

यात्रियों की बड़ी मुसीबत
पश्चिम मध्य रेल से चलने वाली गाड़ी संख्या 13239 पटना-कोटा एक्सप्रेस को 14.12.18, 21.12.18, 28.12.18, 04.01.19, 11.01.19, 18.01.19, 25.01.19, 01.02.19, 08.02.19, 15.02.19 को रद्द कर दिया गया है। इसी तरह गाड़ी संख्या 13240 कोटा-पटना एक्सप्रेस को 15.12.18, 22.12.18, 29.12.18, 05.01.19, 12.01.19, 19.01.19, 26.01.19, 02.02.19, 09.02.19, 16.02.19 को रद्द कर दिया गया है। गाड़ी संख्या 51811 बीना-झांसी पैसेंजर 13 दिसंबर से 15 फरवरी तक रद्द कर दी गई है। गाड़ी संख्या 51812 झांसी-बीना पैसेंजर 13 दिसंबर से 15 फरवरी तक रद्द रहेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 14309 उज्जैन-देहरादून एक्सप्रेस 19.12.2018 से 14.02.2019 तक रद्द किया गया है। संबंधित ट्रेनों के रद्द किए जाने से उन यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है, जो संबंधित दिनांक पर पर यात्रा करने के लिए पहले से टिकट बुक कर चुके हैं। यात्रियों की मानें तो ट्रेनें रद्द किए जाने से उनका काम प्रभावित होगा।

फरवरी माह तक होगी परेशानी
गाड़ी संख्या 14310 देहरादून-उज्जैन एक्सप्रेस 18.12.2018 से 13.02.2019 तक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 51189 इटारसी-इलाहाबाद छिवकी पैसेन्जर 13.12.2018 से 15.02.2019 तक मानिकपुर-इलाहाबाद छिवकी के बीच रद्द रहेगी। यह गाड़ी इटारसी से प्रारम्भ होकर मानिकपुर तक जायेगी और मानिकपुर से वापस इटारसी आयेगी। इसी प्रकार पटना-कोटा के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 13237, 13238, 13240 व 13239 को 13 दिसंबर से 15 फरवरी तक परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। रेलवे प्रशासन की मानें, तो यह पूरी व्यवस्था फरवरी माह तक रहेगी, जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

Similar News