नागपुर रेलवे स्टेशन पर लहराया 100 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा

नागपुर रेलवे स्टेशन पर लहराया 100 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा

Anita Peddulwar
Update: 2019-02-07 12:43 GMT
नागपुर रेलवे स्टेशन पर लहराया 100 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। वर्ष 2018 के नवंबर महीने में देश के ए-1 श्रेणी में आनेवाले स्टेशनों पर 100 फीट ऊंचा तिरंगा लगाने के आदेश दिये गये थे। जिससे परिसर में आनेवाले हर व्यक्ति को राष्ट्रीयता का संदेश मिलता रहे, वहीं उनके मन से देश प्रेम का जज्बा एक पल के लिए भी अलग न हो। गुरुवार की शाम को नागपुर रेलवे स्टेशन पर यह तिरंगा लहराया गया है। इतनी ऊंचाई पर लगा पहला तिरंगा लहराने से हर किसी के लिए आकर्षण का केन्द्र भी साबित होगा।

2018 में हुआ था ऐलान 2019 में काम साकार

मध्य रेलवे नागपुर मंडल का नागपुर स्टेशन भारतीय रेलवे का महत्वपूर्ण स्टेशन है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन लगा रहता है। ऐसे में देश के 75 स्टेशनों की लिस्ट में तिरंगा लहराने के लिए नागपुर स्टेशन का भी नाम सूची में रखा गया था। हालांकि इसे लगाने की डेडलाइन 31 दिसंबर थी, लेकिन किसी कारणवश वर्ष 2018 में यह नहीं लग पाया है। लेकिन वर्ष 2019 के फरवरी माह के शुरूआत में ही इसे लहराया गया है। प्रमुख स्टेशनों पर तिरंगा लगाने का सुझाव नागपुर मंडल के रेलवे सुरक्षा बल द्वारा ही बोर्ड को दिया गया था। करीब 2 महीने की रिसर्च और तथ्यों की प्रासंगिकता के बाद इसे स्वीकार किया गया था। नागपुर से पहले इसी तरह का 100 फीट ऊंचाई पर तिरंगा मथुरा, जोधपुर, अम्बाला कैंट, गोरखपुर, इंदौर जैसे स्टेशनों पर लगाया गया है।

देशप्रेम के जज्बे को बढ़ायेगा 

आज हर किसी के मन में देश प्रेम का जज्बा है, लेकिन हर कोई इसे लेकर उतने संवेदनशील नहीं रहते। ऐसे में यदि हर पल उन्हें देश का तिरंगा नजरों के सामने दिखेगा तो उनका देशप्रेम का जज्बा बढ़ते जाएगा। उनके अंदर एक सकारात्मक ऊर्जा आएगी। अपने काम के प्रति इमानदार रहेंगे। इसी सोच के साथ हमारी ओर से चेअरमैन ऑफ रेलवे बोर्ड को बड़े स्टेशनों पर 100 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा लगाने का सुझाव दिया गया था। जिसे उन्होंने मंजूर भी किया है।
( ज्योतिकुमार सतिजा, मंडल सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ नागपुर)

Similar News