तालाब और कुएं में पाए गए दो शव, हत्या या आत्महत्या इस सवाल को लेकर पुलिस की जांच शुरू

हड़कंप तालाब और कुएं में पाए गए दो शव, हत्या या आत्महत्या इस सवाल को लेकर पुलिस की जांच शुरू

Tejinder Singh
Update: 2022-05-05 10:52 GMT
तालाब और कुएं में पाए गए दो शव, हत्या या आत्महत्या इस सवाल को लेकर पुलिस की जांच शुरू

डिजिटल डेस्क, कापशी/पातूर। तहसील अंतर्गत आनेवाले कापशी में दो अलग – अलग स्थानों पर दो पुरूषों के शव पाए गए। यह घटना उजागर होते ही परिसर में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने पंचनामा कर शवों को पोष्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आम जनता में इस घटना को लेकर कई तरह के तर्क निकाले जा रहे हैं। यह घटना हत्या, आत्महत्या है या हादसा है, इस बारे में चर्चा हो चल रही है। घटना के पीछे की सही वजह पुलिस जांच के पश्चात ही सामने आएगी। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कापशी तालाब निवासी सुनील पोरे के खेत में बने कुंए में एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया। वहीं इस कुएं से तकरीबन डेढ़ किमी दूरी पर स्थित तालाब में भी दूसरे व्यक्ति का शव पाया गया। एक ही दिन कुछ ही दूरी पर स्थित दो जलाशयों में दो शव पाए जाने से गांव तथा परिसर में हड़कंप मच गया है। इस घटना की जानकारी कापसी के पुलिस पाटिल तेजराव चतरकर ने पातूर पुलिस थाने में दी। पुलिस ने दलबल के साथ घटनास्थल पर आकर गांव के लोगों की सहायता से दोनो शवों को जलाशयों से बाहर निकाला और पंचनामा कर दोनों शवों को पोष्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भेज दिया। इस में से एक मृतक की पहचान हो पाई है। पुलिस के अनुसार तालाब में मृत पाया गया व्यक्ति माझोड़ निवासी रामा प्रल्हाद सावरकर उम्र 36 है। पुलिस ने इस मामले में गहराई से जांच आरम्भ कर दी है। जांच के पश्चात इस मामले  से पर्दा जरूर उठेगा लेकिन इस के पहले ही घटना को लेकर कई तर्कवितर्क आम जनता में निकाले जा रहे है। 

Tags:    

Similar News