ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो मजदूरों की मौत, दूसरे मामले में एक ने तोड़ा दम

ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो मजदूरों की मौत, दूसरे मामले में एक ने तोड़ा दम

Tejinder Singh
Update: 2021-03-07 13:44 GMT
ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो मजदूरों की मौत, दूसरे मामले में एक ने तोड़ा दम

डिजिटल डेस्क, चालीसगांव। तहसील के हिरापूर सेे मुरूम भरकर ले जा रही ट्राली पलटने से हुई दुर्घटना में दो लोगो की मौत हो गई। घटना रविवार दोपहर की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन के पास नांदगांव रास्ते पर मुरूम से भरा हुआ ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसे में दो मजदूरो की दबकर मौत हो गई है। सांसद उन्मेश पाटील ने तत्काल एंबुलेंस बुलाई। जिसके बाद ग्रामीण पुलिस निरीक्षक ने दबे मजदुरो को बाहर निकालने का काम शुरु करा दिया। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने घटनास्थल पर मदद का प्रयास किया। लेकिन दबने से जगह पर ही मजदूरों की मौत हो गई थी। घटना में मरनेवालों की पहचान करने का काम पुलिस कर रही है। जांच जारी है। 

अज्ञात वाहन की टक्कर में अहमदनगर के व्यक्ती की हुई मौत

इसके इलावा अहमदनगर से अपने रिश्तेदार के घर आए 61 वर्षीय व्यक्ती की अज्ञात वाहन से टक्कर के दौरान मौत हो गई। उसे घायल अवस्था में निजी अस्पताल भर्ती कराया गया था। 6 मार्च दोपहर को मौत हो गई। पुलिस स्टेशन में अपराध दर्ज करने किया गया। जानकारी के अनुसार, सुरेश दामोदर जोशी आनंद सिद्धी रो हाऊस भिस्त भाग पाइपलाइन रोड पर उदय अशोक जोशी सानेगुरुजी के घर आए थे। 4 मार्च की शाम 7 बजे के आसपास महाकाली वर्कशॉप के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी थी। जिससे वह गंभीर घायल हुए थे। अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल किया गया था। मामले की जांच पुलिस निरीक्षक विजयकुमार ठाकूरवाड के मार्गदर्शन में पुलिस नाईक भटू पाटील कर रहें है।

Tags:    

Similar News