कोर्ट परिसर में ही वकील को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास

चालीसगांव कोर्ट परिसर में ही वकील को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास

Anita Peddulwar
Update: 2022-04-28 06:41 GMT
कोर्ट परिसर में ही वकील को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास

डिजिटल डेस्क, चालीसगांव। चालीसगांव न्यायालय के परिसर में एक ने वकील को जलाने का प्रयास करने की चौकानेवाली घटना सामने आई है। चालीसगांव न्यायालय में वकील संघ के कार्यालय के सामने   एक व्यक्ति ने वकील को जलाने का प्रयास करने की घटना घटित हुई है। इस संबंध में एड. सुभाष तोताराम खैरनार ने दी शिकायत में कहा है कि, 2010 से 2013 के बीच करजगांव के किसन सांगले ने अपनी खेत जमिनी के दिवाणी विवाद के संबंध में, चालीसगांव न्यायालय में दावा दायर किया था। उनकी ओर से एड. खैरनार ने केच चलाया था। तथा उनकी बाजू से मनाई हुकूम पारित करा दिया गया था। इस के बाद सांगले के दुसरे जमीन के संबंध में दिवाणी दावे में, एड.खैरनार ने उन्हें दुसरा वकील नियुक्त करें, ऐसा बताया था। दोनो दावों का परिणाम सांगले के बाजू से लगा था। इस के बाद जमिनी संबंध में जलगांव दिवाणी न्यायालय के दावों का परिणाम सांगले के विरोध में लगा। यह दावे एड. खैरनार ने लढे नहीं थे फिर भी सांगले ने एड. खैरनार व अन्य तीन वकिलो के खिलाफ बार एसोसिएशन के तरफ शिकायत की थी। उसपर वर्तमान में सुनवाई शुरु है।

इस दौरान एड. एस.टी. खैरनार यह मंगलवार की सुबह न्यायालय के परिसर में खड़े थे तब किसन सांगले ने थैली से पेट्रोल की बोतल निकालकर एड. सतीश खैरनार के शरीर पर पेट्रोल डालकर माचिस से तिल्ली जलाने का प्रयास किया। इस समय कुछ समय के लिए परिसर में हड़कंप मच गया। इस परिसर में खड़े वकील तत्काल घटनास्थल की तरफ दौंड़े। इसमें एड. रणजीत पाटील, एड. धीरज पवार, एड. राहुल पाटील, एड. भागवत पाटील ने सांगले को पकडकर पुलिस को सौंप दिया। इस संबंध में एड. सुभाष खैरनार ने पुलिस थाने में दी शिकायत पर से किसन मोतीराम सांगले के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। आगे की जांच एपीआई सागर ढिकले कर रहें है। एड. एस. टी. खैरनार पर शहर के निजी अस्पताल में उपचार शुरु है। इस घटना की वजह से हड़कंप मचा होकर इस घटना का शहर से विरोध व्यक्त किया जा रहा है।

Tags:    

Similar News