कोरोना के बाद रियल इस्टेट में आई तेजी ,सरकार ने कमाए 8800 करोड़

घरों की रिकार्ड बिक्री कोरोना के बाद रियल इस्टेट में आई तेजी ,सरकार ने कमाए 8800 करोड़

Anita Peddulwar
Update: 2022-12-31 14:21 GMT
कोरोना के बाद रियल इस्टेट में आई तेजी ,सरकार ने कमाए 8800 करोड़

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में इस साल (2022) में घरों की रिकार्ड बिक्री हुई है। इससे राज्य सरकार को 8 हजार 800 करोड़ रुपए का राजस्व मिला है। दिसंबर 2022 में ही 9182 घरों की रजिस्ट्री हुई जबकि सालभर में कुल 1 लाख 21 हजार घरों की बिक्री हुई है।   कोरोना महामारी के दौरान घरों की खरीद-फरोख्त लगभग बंद हो गई थी पर कोरोना महामारी खत्म होते ही रियल इस्टेट कारोबार में तेजी आई है। साल 2022 के दौरान घरों की बिक्री में माह दर माह बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कोरोना के पहले वर्ष 2019 में जहां 67,863 घरों की बिक्री हुई थी वहीं 2022 में यह आकड़ा बढ़ कर 1,21850 तक पहुंच गया। सिर्फ दिसंबर 2022 में सरकार को घरों की बिक्री से 821 करोड़ रुपए का राजस्व मिला है। जबकि दिसंबर 2021 में यह आकड़ा 759 करोड़ का था। इस साल लोगों ने 500 से 1000 वर्गफिट वाले घर खरीदने में ज्यादा रुचि दिखाई। जानकारों की माने तो अर्थ व्यवस्था में आई तेजी के चलते घरों की खरीद बढ़ी है।राज्यभर की बात करें तो वर्ष 2022 में 1943418 रजिस्ट्रेशन हुए जिससे राज्य सरकार को राजस्व के तौर पर 26 हजार 337 करोड़ 47 लाख रुपए मिले हैं।  
 

Tags:    

Similar News