घायल पत्नी को देखने ससुराल जा रहा था युवक, बस ने कुचला

घायल पत्नी को देखने ससुराल जा रहा था युवक, बस ने कुचला

Tejinder Singh
Update: 2018-11-02 13:05 GMT
घायल पत्नी को देखने ससुराल जा रहा था युवक, बस ने कुचला

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शुक्रवार दोपहर उमरेड रोड स्थित दिघोरी चौक के पास एक निजी ट्रैवल्स बस ने बाइक सवार को कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम रविंद्र ठाकरे बताया जा रहा है, जो शनिवारी कॉटन मार्केट इलाके का निवासी है। बताया जा रहा है कि रविंद्र ठाकरे प्राइवेट जॉब करता था। बाइक से ससुराल जा रहा था। चार-पांच दिन पहले उसकी पत्नी भी दुर्घटना में घायल हो गई थी। जो आराम करने के लिए मायके गई हुई थी। उससे मिलने रविंद्र ससुराल जा रहा था। इस दौरान हादसे का शिकार हो गया। घटना के बाद बस चालक वहां से फरार हो गया। बाद में नंदनवन पुलिस ने आरोपी दीपक चूरे को गिरफ्तार कर लिया। 

बस ने बुरी तरह कुचला

आरोपी भिवापुर निवासी है। घटना की सूचना मिलने पर शक्कर धारा और नंदनवन की पुलिस पहुंची। हालांकि घटनास्थल नंदनवन पुलिस की हद में आता है। अब आगे की जांच नंदनवन पुलिस कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविंद्र  वासुदेवराव ठाकरे ठाकरे की बाइक को बस ने टक्कर मार दी। जिससे रविंद्र बस के पिछले पहिए के नीचे आ गया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक की लापरवाही के चलते यह घटना हुई घटना स्थल पर जमा भीड़ को देखकर बस चालक घटनास्थल से फरार हो गया घटना के बाद काफी देर तक यातायात बाधित रहा। नागरिकों में भी काफी गुस्सा देखा गया।

रेल की चपेट में आया कर्मचारी, मौत

दूसरे मामले में कमलेश गुंथु चडोकर ट्रैक मेंटेनेर PWI रेल हादसे का शिकार हो गया। प्राइड होटल के पीछे कार्य के दौरान राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। कमलेश पार्वती नगर में रहता था। उसकी 4 महीने पहले ही शादी हुई थी। वह सुबह के 11:00 बजे ट्रैक पर काम कर रहा था, तभी  बेंगलुरु राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई।

 

Similar News