किसान सहित दो लोगों ने की खुदकुशी

गड़चिरोली किसान सहित दो लोगों ने की खुदकुशी

Tejinder Singh
Update: 2022-02-06 13:26 GMT
किसान सहित दो लोगों ने की खुदकुशी

डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली। जिले में अलग-अलग जगह दो लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों में एक किसान का भी समावेश है। जिले की  देसाईगंज तहसील के कोरेगांव-चोप निवासी किसान ने लगातार हो रही  फसलों की बर्बादी से त्रस्त होकर  अपने खेत में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार की तड़के 4 बजे उजागर हुई इस घटना में मृत किसान का नाम मनोहर नकटू राऊत (60) है। किसान मनोहर पर किसी तरह का कर्ज नहीं था। मात्र पिछले दो वर्ष से उनकी फसलों का लगातार नुकसान हो रहा था। इस बर्बादी के चलते वे परेशान थे। इस बीच चोप स्थित अपने खेत में उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही शुक्रवार की दाेपहर देसाईगंज पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए ग्रामीण अस्पताल रवाना किया गया है। मामले की जांच थानेदार महेश मेश्राम के मार्गदर्शन में फौजदार मिरगे कर रहे है। 

दूसरी घटना सिरोंचा में हुई,   पिछले 2 वर्ष  से अपने ससुराल में निवासरत दामाद ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार की शाम 7 बजे उजागर हुई। मृतक का नाम अहेरी तहसील के दामरंचा गांव निवासी अनिल वेलादी (28) बताया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिछले दो वर्ष  से अनिल तहसील के बामणी गांव निवासी अपने ससुर समय्या सडमेक के घर में पत्नी व लड़कियों के साथ निवासरत था। मंगलवार से अनिल लापता था। परिजनों ने अनिल को तलाशने की काफी कोशिश की लेकिन  अनिल का पता नहीं चल पाया। इसी बीच शुक्रवार की शाम 7 बजे के दौरान गांव के मनोज मंचलवार नामक व्यक्ति के पुराने मकान में अनिल का शव फांसी के फंदे में लटकते हुए पाया गया। इस घटना की जानकारी तत्काल बामणी पुलिस को दी गयी। पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा किया है।  

Tags:    

Similar News