जान से मारने की धमकी देकर दो नाबालिग बहनों से लगातार दुष्कर्म करता रहा चाचा

जान से मारने की धमकी देकर दो नाबालिग बहनों से लगातार दुष्कर्म करता रहा चाचा

Bhaskar Hindi
Update: 2019-10-04 08:01 GMT
जान से मारने की धमकी देकर दो नाबालिग बहनों से लगातार दुष्कर्म करता रहा चाचा

 डिजिटल डेस्क छतरपुर/ गरेला । महाराजपुर थाना क्षेत्र के मनकारी गांव में रिश्ते को कलंकित कर सगे चाचा द्वारा दो नाबालिग किशोरियों के साथ दुराचार किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों सगी बहनें एक की उम्र 12 साल और दूसरी की उम्र 9 साल के साथ उनका चाचा  आए दिन हवस का शिकार बनाता था। वह किशोरियों को धमकी देता था कि अगर उन्होंनेे किसी को बताया तो जान से मार देगा। सगे चाचा द्वारा जान से मारने की धमकी से डरी सहमी दोनों बालिकाएं उसका हर दुख दर्द को सहती रही। पिछले कई साल से चाचा रिश्ते को कलंकित करता रहा। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
8 साल पहले चल बसी थी मां 
चाचा की दरिंदगी का दंश झेल रही दोनों बालिकाओं की मां अब इस दुनिया में नहीं है। बताया जा रहा है कि उनकी मां की 8 साल पहले मौत हो गई थी। दोनों बेटियों की परवरिश उनकी वृद्ध दादी कर रही थी। जिस घर में दोनों बेटियां पिता और दादी के साथ रहती थीं। उसी घर में उनका चाचा भी रहता था, जो नशे का आदी था। जब भी चाचा घर में किशेरियों को अकेला पता था। वह उनके साथ दरिंदगी करता था। और जान से मारने की धमकी देकर दोनों किशोरियों का मुंह बंद करा देता था। आरोपी भागने की फिराक में था, तभी महाराजपुर थाना प्रभारी याकूब खान ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से बयां की आपबीती 
रिश्ते को कलंकित करने वाले चाचा की हरकत से परेशान दोनों बालिकाओं से जब नहीं रहा गया तो उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से पूरे मामले की शिकायत की। कार्यकर्ता ने तुरंत महिला कल्याण समिति को जानकारी दी। उसके बाद महिला कल्याण समिति की सदस्य दोनों बालिकाओं के पास पहुंची और पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद महाराजपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
 

Tags:    

Similar News