अनियंत्रित मैक्स वाहन पलटा, डेढ़ दर्जन यात्री घायल

अनियंत्रित मैक्स वाहन पलटा, डेढ़ दर्जन यात्री घायल

Bhaskar Hindi
Update: 2018-06-11 08:25 GMT
अनियंत्रित मैक्स वाहन पलटा, डेढ़ दर्जन यात्री घायल

डिजिटल डेस्क, सीधी। तेज रफ्तार एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें सवार डेढ़ दर्जन यात्री घायल हो गए हैं जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल यात्री चितरंगी से बढ़ौरा मेला जा रहे थे। घटना कोतवाली अंतर्गत ग्राम जोगीपुर की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चितरंगी थानांतर्गत ग्राम बसाही निवासी केवट परिवार के डेढ़ दर्जन लोग मैक्स वाहन क्र. MP 16 D 0348 बुक कर आज  सुबह बढ़ौरा शिव मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। श्रद्धालुओं से भरी मैक्स जब कोतवाली अंतर्गत ग्राम जोगीपुर टर्री के पास सुबह 10.30 बजे पहुंची तो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पलट गई, जिसमें सवार करीब डेढ दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा डायल 100 पुलिस को सूचित किया गया। मौके से पहुंची पुलिस ग्रामीणों की मदद से सभी घायलो को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

बताया जा रहा है कि वाहन चालक द्वारा लापरवाही बरतते हुए आगे जा रही एक जीप को ओव्हरटेक करने का प्रयास कर रहा था। उसी दौरान सामने से एक हाइवा आ गया जिसकी ठोकर से बचने का प्रयास पर अनियंत्रित मैक्स वाहन पलट गया।

यह हुए घायल
मैक्स दुर्घटना में सुरेश केवट पिता सुखलाल केवट 35 वर्ष, कुशुमकली केवट पति सुरेश केवट 30 वर्ष, रामपति केवट पिता अमरनाथ केवट 40  वर्ष, कलावती केवट पति हीरालाल केवट 40 वर्ष, प्रेमकली केवट 55 वर्ष, हीरालाल केवट पिता रज्जन केवट 30 वर्ष, रामकली पति प्रेमलाल केवट 50 वर्ष, रामेश्वर केवट 19 वर्ष, देवकली पति रामपति केवट 30 वर्ष, शिवप्रसाद पिता प्रेमलाल केवट 12 वर्ष, चंपाकली पति शिवकुमार केवट 32 वर्ष, सुखवंती केवट पति हरीलाल केवट 42 वर्ष, रानी केवट पति गोरेलाल 24 वर्ष, सिद्धनाथ केवट पिता औसेरी 40 वर्ष, सुशीला केवट पति सिद्धनाथ केवट 38 वर्ष, रंगदेव केवट 70 वर्ष, छोटकिया केवट पति राजकुमार केवट 36 वर्ष, उर्मिला केवट पिता रामसनेही 14 वर्ष, पूजा केवट पिता हरीलाल 10 वर्ष, अंशू केवट पिता हीरालाल 15 वर्ष, पूनम केवट पिता हरिनाथ 17 वर्ष, अनीता केवट पिता हीरालाल केवट 5 वर्ष सभी बसाही गांव निवासी शामिल हैं।

 

Similar News