सावधान किसान! विदर्भ-मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में हो सकती है भारी बरसात

सावधान किसान! विदर्भ-मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में हो सकती है भारी बरसात

Bhaskar Hindi
Update: 2017-10-04 02:42 GMT
सावधान किसान! विदर्भ-मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में हो सकती है भारी बरसात

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश के विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में 5 से 14 अक्टूबर के बीच भारी बारिश हो सकती है। इसके मद्देनजर सरकार ने किसानों से खेतों में काटी हुई फसलों को सुरक्षित जगह पर रखने की अपील की है। कृषि मंत्री पांडुरंग फुंडकर ने बताया कि मौसम विभाग ने राज्य के सभी अंचलों में अतिवृष्टि होने का अनुमान व्यक्त किया है। इसलिए किसानों को काटी हुई फसलों को उचित स्थान पर रख लेना चाहिए। जो फसले काटने योग्य हैं उसे जल्द से जल्द काट लिया जाए। 

खरीफ फसल को नुकसान की संभावना
फुंडकर ने कहा कि अतिवृष्टि के कारण किसानों की खरीफ की फसलों को नुकसान हो सकता है। इसलिए किसानों को सावधानी बरतनी चाहिए। कृषि उत्पन्न बाजार समिति में बेचने के लिए लाए गए कृषि उत्पाद को ढक करके रखा जाए। कृषि मंत्री ने कहा कि बिजली की गड़गड़ाहट के साथ बारिश होने का अंदाजा है। इस कारण हादसे भी हो सकते हैं। इससे बचने के लिए ग्रामीण इलाकों में लोग खुद और जानवरों को सुरक्षित स्थान पर रखना चाहिए। लोगों को खुले मैदान, पेड़ के नीचे, बिजली की लाइन और ट्रांसफार्मर के पास जाने से बचना चाहिए। कृषि मंत्री ने बताया कि मुंबई और कोंकण के किनारे भी बारिश का अनुमान है।

 

Similar News