बंगाल: TMC विधायक तमोनाश घोष की कोरोना से मौत, सीएम ममता ने व्यक्त किया शोक

बंगाल: TMC विधायक तमोनाश घोष की कोरोना से मौत, सीएम ममता ने व्यक्त किया शोक

Bhaskar Hindi
Update: 2020-06-24 06:03 GMT
बंगाल: TMC विधायक तमोनाश घोष की कोरोना से मौत, सीएम ममता ने व्यक्त किया शोक

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस के विधायक तमोनाश घोष का बुधवार को कोरोना वायरस की वजह से निधन हो गया। 60 वर्षीय घोष दक्षिण 24-परगना जिले के विधायक थे। मई महीने में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से ही वह कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती थे। बुधवार सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली। विधायक के निधन की खबर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से लेकर राज्य के कई बड़े नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

तमोनाश घोष दक्षिण 24 परगना के फालता विधानसभा से तीन बार के विधायक थे। डॉक्टरों ने बताया, घोष को पहले से दिल और किडनी समेत कई बीमारियां थीं। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनकी हालत और बिगड़ गई। कुछ दिनों से वह वेंटिलेटर पर थे।

ममता बनर्जी ने व्यक्त किया शोक
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधायक के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, यह बहुत ही दुख की बात है। तमोनाश घोष फालता से तीन बार के विधायक थे। वह टीएमसी के 1998 से कोषाध्यक्ष भी थे। आज उन्होंने हमारा साथ छोड़ दिया। बीते 35 सालों से वह हम लोगों से जुड़े हुए थे। पार्टी और लोगों के लिए पूरी तरह समर्पित रहते थे। सामाजिक कार्यों में भी उनका बहुत योगदान रहा।

बता दें कि, पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 14 हजार 728 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 9,218 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 580 लोगों की मौत हुई है।

Coronavirus in India: टूटा रिकॉर्ड, देश में पहली बार 24 घंटे में 15,968 नए केस, मरीजों की कुल संख्या 4.56 लाख से ज्यादा

Tags:    

Similar News