120 की रफ्तार से दौड़ेगी 12 ट्रेनें, जबलपुर मंडल के रेल ट्रैक पर काम जारी

120 की रफ्तार से दौड़ेगी 12 ट्रेनें, जबलपुर मंडल के रेल ट्रैक पर काम जारी

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-02 02:57 GMT
120 की रफ्तार से दौड़ेगी 12 ट्रेनें, जबलपुर मंडल के रेल ट्रैक पर काम जारी

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल ने अपनी 12 ट्रेनों को 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। भोपाल और कोटा मंडल के रेल ट्रैक को तैयार कर लिया गया है। इन मंडलों के बाद अब जबलपुर में भी ट्रैक में कार्य किया जाने लगा है। ट्रैक का काम पूरा होते ही यहां की ट्रेनों को भी 120 की रफ्तार से दौड़ाया जाएगा। 

पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक गिरीश पिल्लई के निरंतर प्रयासों के कारण ही ट्रेनों की गति में इजाफा किया गया है। ऐसा होते ही यात्री लंबी दूरी का सफर कम समय में पूरा कर पाएंगे। पमरे ने पहले इसकी शुरूआत भोपाल से बीना के बीच रेल ट्रैक से की है। इससे पहले यहां के रेल ट्रैक पर ट्रेनों की स्पीड़ 110 किमी प्रति घंटे से बढ़ाकर 120 कर दी है। इसके बाद कोटा के नागदा-सवाईमाधोपुर के बीच रेल ट्रैक में मजबूती लाए जाने के बाद यहां पर ट्रेनों को 110 किमी प्रति घंटा बढ़ाकर स्पीड़ 120 कर दिया गया है। दोनों रेल मंडलों की कुल 12 ट्रेनों को 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाया जाएगा। इस सफल प्रयास के बाद जबलपुर रेल मंडल के रेल ट्रैक में कार्य तेजी से किया जाने लगा है। रेल पटरियों में काम पूरा होते ही यहां भी ट्रेनों की स्पीड़ बढ़ाई जाएगी। 

Similar News