सगाई करने नहीं पहुंचे लड़के वाले तो थाने पहुंच गए कन्या पक्ष के लोग

सगाई करने नहीं पहुंचे लड़के वाले तो थाने पहुंच गए कन्या पक्ष के लोग

Bhaskar Hindi
Update: 2021-02-20 12:00 GMT
सगाई करने नहीं पहुंचे लड़के वाले तो थाने पहुंच गए कन्या पक्ष के लोग

डिजिटल डेस्क सतना। मैहर थाना अंतर्गत बेटी की सगाई की सारी तैयारियां कर लड़के पक्ष के लोगों का इंजतार कर रहे कन्या पक्ष के लोगों के सब्र का बांध उस वक्त टूट गया जब दहेज की मांग लेकर लड़के पक्ष के लोग सगाई करने ही नहीं पहुंचे। आखिरकार देर रात लड़की के परिजन ने मैहर थाने में लिखित शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। मैहर थाना प्रभारी विद्याधर पांडेय ने बताया कि लड़की पक्ष के लोगों की शिकायत पर जांच की जा रही है। अगर आरोप सही पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ये है मामाला
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मैहर थाना क्षेत्र के उदयपुर वार्ड क्रमांक-2 निवासी 21 वर्षीय युवती की शादी दिसंबर 2020 में कोलगवां थाना क्षेत्र के नईबस्ती भल्ला डेयरी फॉर्म के पीछे तय हुई थी। शादी तय होने के बाद लड़की पक्ष के लोगों ने 6 फरवरी को बयाना (बरीक्षा) भी लगा दी थी। इसके बाद 19 फरवरी को लड़के पक्ष के  लोगों को मैहर सगाई (ओली) करने जाना था। लड़की पक्ष की ओर से सारे रिस्तेदार आ गए थे, खाने-पीने के साथ सगाई की सभी तैयारियां भी चल रहीं थीं। रात 9 बजे तक जब लड़के पक्ष लोग नहीं पहुचे तो लड़की के पिता ने फोन से संपर्क किया, लड़के पक्ष के लोगों की बात सुनकर लड़की के पिता के होश उड़ गए। बताया गया है कि लड़के पक्ष के लोग दहेज में बाइक की मांग कर रहे थे लेकिन लड़की पक्ष के लोग पहले से तय दहेज ही देने को तैयार थे। बात जब नहीं बनी तो लड़के पक्ष के लोगों ने यह तरीका अपनाया। लड़की पक्ष के लोगों ने लगातार संपर्क कर मामला सुलझाने की कोशिश की, जब बात नहीं बनी तो वह थाने पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

Tags:    

Similar News