15 साल बाद फिर इस सीट से कांग्रेस ने बॉलीवुड सेलिब्रिटी पर लगाया दांव, क्या मिलेगी सफलता ?

15 साल बाद फिर इस सीट से कांग्रेस ने बॉलीवुड सेलिब्रिटी पर लगाया दांव, क्या मिलेगी सफलता ?

Tejinder Singh
Update: 2019-03-29 14:10 GMT
15 साल बाद फिर इस सीट से कांग्रेस ने बॉलीवुड सेलिब्रिटी पर लगाया दांव, क्या मिलेगी सफलता ?

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भाजपा के गढ़ उत्तर मुंबई में जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस ने एक बार फिर फिल्मी सितारे के भरोसे है। दो दिन पहले पार्टी में शामिल हुए फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को कांग्रेस ने उत्तर मुंबई सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के किसी वरिष्ठ नेता के यहां से चुनाव लड़ने के लिए तैयार न होने के बाद पार्टी को फिल्म स्टार की मदद लेनी पड़ी है। इसके पहले भी इस सीट से अपराजेय बन चुके भाजपा के वरिष्ठ नेता राम नाईक को हराने के लिए कांग्रेस को फिल्म अभिनेता गोविंद की मदद लेनी पड़ी थी। दरअसल मुंबई की उत्तर मुंबई सीट को लेकर कांग्रेस में घमासान मचा हुआ था। 2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से भाजपा उम्मीदवार गोपाल शेट्‌टी के सामने 4 लाख 45 हजार वोटों से चुनाव हारे हाल में ही मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए गए संजय निरुपम यहां से चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं थे। इसका पार्टी के दूसरे नेता यह कह कर विरोध कर रहे थे कि मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष के इस तरह मैदान छोड़ने से लोगों में गलत संदेश जाएगा और पार्टी को इसका नुकसान उठाना पड़ेगा। लेकिन निरुपम मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पद गवाने की एवज में उत्तर मुंबई की बजाय उत्तर पश्चिम सीट से टिकट हासिल करने में सफल रहे। 

Similar News