सेक्स संबंध बनाने के बाद महिला ने प्रेमी को जिंदा जलाया, पढ़ें पूरी खबर

सेक्स संबंध बनाने के बाद महिला ने प्रेमी को जिंदा जलाया, पढ़ें पूरी खबर

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-31 10:33 GMT
सेक्स संबंध बनाने के बाद महिला ने प्रेमी को जिंदा जलाया, पढ़ें पूरी खबर

डिजिटल डेस्क, मंडला। शहर में एक शादीशुदा 3 बच्चों की मां ने अवैध संबंधों को लेकर दिनदहाड़े ऐसा खौफनाक मंजर दिखाया, जिसके कारण पूरा इलाका दहल गया। पहले तो इस महिला ने अपने प्रेमी के साथ चोरी छिपे सेक्स संबंध बनाए और फिर उससे रुपए की मांग की। प्रेमी के द्वारा रूपए नहीं देने पर महिला ने उसे केरोसीन डालकर जिंदा जला दिया। प्रेमी की इलाज के दौरान 10वें दिन जबलपुर में मौत हो गई। टाटरी पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार टाटरी चौकी के गांव मलारा निवासी ममती पति महेश उइके का गांव के ही किस्मत पिता हरीश चंद्र पटेल से अवैध संबध था। गत 19 अगस्त को दोनों फिर से चोरी छिपे मिले और उनके बीच संबंध भी बने। इसके बाद महिला ने प्रेमी से कुछ रूपए मांगे, लेकिन उसने देने से साफ इंकार कर दिया। बात इतनी बढ़ी कि क्रोध में आकर महिला ने अपने प्रेमी किस्मत पर केरोसीन डालकर आग लगा दी। मृतक की चीख पुकार सुनकर गांव वाले पहुंचे और उसे आनन-फानन में मंडला जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से उसे इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया। 10 दिन के बाद उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

घटना को लेकर टाटरी चौकी पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया और जांच के दौरान महिला ने सारी घटना पुलिस के सामने खोल दी। गत दिवस प्रेमी के मौत होने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला पर धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।

टाटरी के थाना प्रभारी आनंद सिंह ठाकुर ने कहा कि आरोपी महिला ने रूपए की मांग की थी। मृतक ने देने से इंकार कर दिया। गुस्से में महिला ने केरोसीन डालकर जला दिया। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।

Similar News