पड़वार गांव में मजदूर की गोली मारकर हत्या, कल्लू पटेल के साथी ने दिया घटना को अंजाम

पड़वार गांव में मजदूर की गोली मारकर हत्या, कल्लू पटेल के साथी ने दिया घटना को अंजाम

Bhaskar Hindi
Update: 2020-01-13 12:15 GMT
पड़वार गांव में मजदूर की गोली मारकर हत्या, कल्लू पटेल के साथी ने दिया घटना को अंजाम


डिजिटल डेस्क छतरपुर। गौरिहार थाना क्षेत्र के पड़वार गांव में एक 50 वर्षीय वृद्ध कामता साहू पिता वृंदा साहू की गोली मारकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार की दोपहर पड़वार गांव में हुई हत्या के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। वृद्ध की हत्या के पीछे आपसी विवाद की बात सामने आ रही है। वहीं कुछ लोग इसे रेत के कारोबार से जोड़कर भी देख रहे हैं। बताया जा रहा है कि रविवार की दोपहर को जब कामता साहू अपने पुत्र शिवकुमार के साथ नदी से नहाकर घर आ रहा था। उसी समय जगन्नाथ उर्फ दद्दा तिवारी ने बंदूक से गर्दन में  गोली मारकर कामता की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
दो दिन पहले सूरत से गांव आए थे पिता-पुत्र-
मृतक कामता साहू अपने बेटे के साथ सूरत में मजदूरी का काम करता था। जो दो दिन पहले ही गांव आया था। पुलिस ने बताया कि रविवार की सुबह कामता के बेटे से जगन्नाथ का विवाद हुआ। हैंडपंप से पानी भरते समय हुआ था। उसके बाद मामला शांत हो गया था। दोपहर को जब पिता पुत्र नदी से नहाकर घर लौट रहे थे। उसी समय  दद्दा तिवारी ने गोली मार दी।
कल्लू पटेल गिरोह का सदस्य है आरोपी-
बताया जा रहा कि आरोपी जगन्नाथ उर्फ ददा तिवारी आदतन अपराधी है। वह यूपी के खूंखार अपराधी 5 लाख का इनामी कल्लू पटेल गिरोह का सदस्य है। सवाल ये उठ रहा है कि दद्दा तिवारी खुलेआम गांव में घूम रहा था। और पुलिस उसके बारे में सब कुछ जानते हुए भी गिरफ्तार क्यों नहीं कर रही थी। आरोपी के खिलाफ गोयरा थाने में कई मामले दर्ज हंै। बताया जा रहा है कि जिस समय आरोपी ने गोली मारी, उस समय उसके साथ उसका एक साथी भी था। गोली मारने के बाद दोनों आरोपी नदी पार कर यूपी की तरफ फरार हो गए हंै। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

Tags:    

Similar News