राजेन्द्र गवई बोले - कांग्रेस के बजाए प्रकाश आंबेडकर के साथ जाना करेंगे पसंद

राजेन्द्र गवई बोले - कांग्रेस के बजाए प्रकाश आंबेडकर के साथ जाना करेंगे पसंद

Anita Peddulwar
Update: 2018-09-07 10:06 GMT
राजेन्द्र गवई बोले - कांग्रेस के बजाए प्रकाश आंबेडकर के साथ जाना करेंगे पसंद

डिजिटल डेस्क, नागपुर। रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया के एक गुट का नेतृत्व कर रहे राजेंद्र गवई ने कहा कि, उन्होंने अमरावती लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना तय कर लिया है। चुनावी गठबंधन की संभावनाओं पर उनकी नजर है। लेकिन यह भी तय है कि कांग्रेस या प्रकाश आंबेडकर के नेतृत्व के भारिप बहुजन महासंघ से हाथ मिलाने का मौका मिले तो वे सबसे पहले प्रकाश आंबेडकर के साथ जाना पसंद करेंगे। 

अमरावती से लड़ेंगे चुनाव
अमरावती से पहले भी चुनाव लड़ चुके राजेंद्र गवई आंबेडकरवादी नेता व पूर्व राज्यपाल रा.सु गवई के पुत्र हैं। वे रविभवन में प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी समविचारी दलों के साथ गठबंधन का प्रयास कर रही है। लेकिन कांग्रेस के साथ संभावित महागठबंधन का विचार नहीं करते हुए आंबेडकरवादी संगठनों ने साथ आना चाहिए। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष व भारिप बहुजन महासंघ के अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर से गठबंधन के संबंध में वे चर्चा करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे अमरावती से चुनाव कार्य की तैयारी में जुट चुके हैं।

अकेले चुनाव लड़ने की भी तैयारी
किसी से गठबंधन नहीं हो पाने की स्थिति में अपने बल पर ही चुनाव मैदान में होंगे। उनके नेतृत्व की आरपीआई पांच सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने का विचार कर रही है। उनमें अमरावती, चंद्रपुर, जलगांव के अलावा मुंबई की दो सीटों का समावेश है। पुणे में नक्सल मामले में गिरफ्तारियों के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है। नक्सलवाद में लिप्त लोगों पर ही कार्रवाई होना चाहिए। लोगों ने भी ध्यान रखना चाहिए कि वे समाज में तनाव निर्माण करने का कारण न बने। उत्तेजक भाषण न हो। 

न्यायालय के आदेश का रखें सम्मान
सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने "दलित" शब्द के आम लोगों के बीच चलन को सहज माना है। कहा है कि इस शब्द के इस्तेमाल से परहेज नहीं किया जाना चाहिए। जबकि उच्च न्यायालय की नागपुर ने दलित शब्द का इस्तेमाल रोकने का आदेश दिया है। आरपीआई नेता राजेंद्र गवई ने कहा कि न्यायालय के आदेश का सम्मान करना होगा। 

Similar News