यस बैंक ने यूनिवर्सिटी को लौटाए 201 करोड़ रुपए

यस बैंक ने यूनिवर्सिटी को लौटाए 201 करोड़ रुपए

Anita Peddulwar
Update: 2020-03-24 10:19 GMT
यस बैंक ने यूनिवर्सिटी को लौटाए 201 करोड़ रुपए

डिजिटल डेस्क, नागपुर ।  यस बैंक ने राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय की जमा रकम ब्याज के साथ उन्हें लौटा दी है। बैंक में जमा  191 करोड़ रुपए  ब्याज के साथ मिला कर कुल 201 करोड़ रुपए की एफडी नागपुर यूनिवर्सिटी के नाम बनाई गई है। जल्द ही विवि यह सारी रकम राष्ट्रीय बैंक में जमा कराएगा। विश्वविद्यालय के वित्त व लेखा अधिकारी डॉ. राजू हिवसे ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यस बैंक से रकम वापस लेने के लिए यूनिवर्सिटी   लगातार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से पत्र व्यवहार कर रहा था, जिसके बाद यस बैंक पर लगे अंकुश हटने के बाद विवि के नाम 201 करोड़ रुपए की एफडी बनाई गई। यह सारी रकम राष्ट्रीय बैंक में जमा करने की तैयारी की जा रही है। 

लगातार पत्र व्यवहार जारी था
उल्लेखनीय है कि बीते दिनों यस बैंक के बढ़ते एनपीए को देखते हुए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने कई प्रकार के अंकुश लगा दिए। खाताधारकों को 50 हजार रुपए से अधिक रकम नहीं निकालने दी जा रही थी। इससे यस बैंक के खाताधारकों में हड़कंप मच गया। खाताधारकों में नागपुर विश्वविद्यालय शामिल था। विश्वविद्यालय के कुल 191 करोड़ रुपए यस बैंक में जमा थे। यस बैंक पर संकट को देख यूनिवर्सिटी प्रशासन के पांव तले जमीन खिसक गई थी। राष्ट्रीय बैंक होते हुए भी निजी बैंक में इतनी बड़ी रकम रखने पर विवि अधिकारियों की खासी आलोचना भी हुई। मार्च के पहले सप्ताह में हुई सीनेट की सभा में यह मुद्दा खासा गर्माया था। इसके बाद विश्वविद्यालय ने सीए जगदीश जोशी के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया था। साथ ही रिजर्व बैंक से इस समस्या पर मार्गदर्शन लेने का भी तय किया था। करीब 15 दिनों के फॉलोअप के बाद अब जाकर यूनिवर्सिटी को रकम वापस प्राप्त करने में सफलता मिली है। 

Tags:    

Similar News