व्हाट्सएप संदेश से हुए विवाद में एक युवक ने गंवाई जान, आरोपी गिरफ्तार

व्हाट्सएप संदेश से हुए विवाद में एक युवक ने गंवाई जान, आरोपी गिरफ्तार

Tejinder Singh
Update: 2018-07-30 15:07 GMT
व्हाट्सएप संदेश से हुए विवाद में एक युवक ने गंवाई जान, आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। व्हाट्सएप पर मजाक भरे संदेश को लेकर हुए विवाद के बाद हुए हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से जख्मी हैं। मामला  ठाणे के डोंबिवली इलाके का है। मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

डोंबिवली के सखाराम नगर इलाके में रहने वाले सौरव मोहिते नाम के युवक ने उसी इलाके में रहने वाले अशोक सिंह नाम के युवक को व्हाट्सएप संदेश भेजा। इस संदेश में सिंह को प्लेबॉय कंपनी में नौकरी देने की बात लिखी गई थी। इस तरह मजाक उड़ाए जाने से नाराज सिंह ने अपने दूसरे दोस्तों को मामले की जानकारी दी।

इसके बाद शनिवार को अशोक अपने दूसरे दोस्तों के साथ सौरव के पास संदेश को लेकर नाराजगी जाहिर करने पहुंचा। इसके बाद सौरव ने अपने दोस्तों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद रविवार शाम दोनों गुटों के लोग फिर मिले और यह विवाद देखते ही देखते मारमीट में तब्दिल हो गया। दोनों गुटों ने एक दूसरे पर चाकू और कोयते से भी हमला किया।

मारपीट में बुरी तरह जख्मी कुंदन जोशी नाम के युवक की मौत हो गई जबकि मुकेश जोशी, नीलेश तागारी और नंदू पवार नाम के तीन लोग जख्मी हो गए। घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विष्णुनगर पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर आरएन मुणगेकर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या और मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज किया गया है। तीन बालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। 

 

Similar News