तम्बाकू और उससे बने पदार्थों के सेवन से दूर रहें युवक

बुलढाणा तम्बाकू और उससे बने पदार्थों के सेवन से दूर रहें युवक

Tejinder Singh
Update: 2022-06-02 12:41 GMT
तम्बाकू और उससे बने पदार्थों के सेवन से दूर रहें युवक

डिजिटल डेस्क, बुलढाणा। भारत विश्व में युवकों का देश के रूप में पहचाना जाता है। किंतु वर्तमान स्थिति में भारत में १३ से १५ वर्ष आयु के चौदह प्रतिशत विद्यार्थी तम्बाकू व तम्बाकूजन्य पदार्थांं का सेवन कर नशे के अधीन हो रहे है। तम्बाकू व तम्बाकूजन्य पदार्थों से होनेवाली बीमारियों से अभी तक हम सतर्क नहीं हुए है। विश्व संगठन के एक सर्वेक्षण के अनुसार ५ सेकंद में एक व्यक्ति तम्बाकू के अधीन होता है। जबकि ८ में से एक व्यक्ति तम्बाकू सेवन से मृत हो रहा है। प्रतिवर्ष विश्व में ५५ लाख लोग तम्बाकू सेवन से मरते है। यह संख्या भारत में १३ लाख है। यह आंकडा कोरोना से अधिक है। वर्तमान स्थिति में २५ करोड़ लोग तम्बाकू सेवन करते है। तम्बाकू सेवन रूका नहीं अथवा नियंत्रित न होने पर २०३० में ८० लाख लोगों की मृत्यू तम्बाकू सेवन से हो सकती है। इसी के चलते युवक तम्बाकू सेवन से दूर रहने का आवाहन मान्यवरों ने किया। स्थानीय शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कार्यालय में ३१ मई को आयोजित विश्व तम्बाखू विरोधी दिन कार्यक्रम में वह बोल रहे थे। प्रारंभ में अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा को माल्यार्पण किया गया। इसस मय डॉ. लता भोसले (बाहेकर) जिला समन्वयक जिला तंबाखू नियंत्रण कक्ष, जिला अस्पताल ने उपस्थित छात्रों को तम्बाकू सेवन न करने की शपथ दी। कार्यक्रम में प्राचार्य पी.डी.इंगले, प्रा.पी.जि.राठोड, प्रा.एन.टी.वरोकार, अर्चना जाधव, आशा बोर्डे, संगीता मोहिते, सागर मिसाल, गणेश इंगले, अक्षय शेलके, सोनाली भुतेकर उपस्थित थे।
 

Tags:    

Similar News