मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस द्वारा विकास पर्व के संबंध में की चर्चा

Sanjana Namdev
Update: 2023-07-24 04:54 GMT

डिजिटल डेस्क, पन्ना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गत शुक्रवार को 16 जुलाई से 14 अगस्त तक मनाए जा रहे विकास पर्व के संबंध में समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विकास पर्व में जनप्रतिनिधि और अधिकारियों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित हो। विकास पर्व की गतिविधियों में सभी को हिस्सा लेना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम के अलावा शासकीय हितलाभोंं का वितरण भी किया जाए।

आम जनता को यह जानकारी मिलना चाहिए कि मध्यप्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर कार्य हुए हैं। सडक, पानी, बिजली, विद्यालय भवनों के निर्माण और योजनाओं के क्रियान्वयन का कार्य लगातार चल रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लिए अलग-अलग कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई जाए। इस मौके पर स्थानीय एनआईसी कक्ष में कलेक्टर संजय कुमार मिश्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News