जिला चिकित्सालय में शुरू किया गया दस्तक अभियान

Sanjana Namdev
Update: 2023-07-19 06:40 GMT

डिजिटल डेस्क, पन्ना। जिला चिकित्सालय पन्ना में दिनांक १८ जुलाई २०२३ को दस्तक अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के शुभारम्भ में मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय, सीएमएचओ डॉ. व्ही.एस. उपाध्याय, सिविल सर्जन डॉ. आलोक गुप्ता, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. प्रीतेश ठाकुर, डॉ. आर.के. ठाकुर, डॉ. वरूण जैन एवं मनीष विश्वकर्मा डाटा मैनेजर उपस्थित रहे। अभियान का शुभारम्भ नपा अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय के द्वारा बच्चों को विटामिन ए का घोल पिलाकर किया गया। दस्तक अभियान 18 जुलाई 2023 से 31 अगस्त 2023 तक सम्पूर्ण जिले में चलाया जायेगा।

उक्त अभियान के अन्तर्गत ए.एन.एम., आशा एव ंऑगनबाडी कार्यकर्ता के द्वारा घर-घर जाकर 0-5 वर्ष के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जावेगा। जिसमें स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के मैदानी कार्यकर्ताओं के संयुक्त दल द्वारा 05 वर्ष तक के बच्चों के घर-घर जाकर उनकी चिकित्सकीय जांच आवश्यक उपचार प्रबंधन हेतु गतिविधियां संचालित की जावेगी। जिसमें गंभीर कुषोषण, गंभीर एनीमिया, निमोनिया, बालकालीन दस्तरोग की पहचान, जन्मजात विकृतियों की पहचान प्रबंधन एवं रेफरल का कार्य किया जावेगा। इसके अलावा 09 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए अनुपूरण पिलाया जायेगा। शिशु एवं बाल आहारपूर्ति संबंधी समझाइश भी बच्चों के अभिभावकों को दी जायेगी साथ ही टीकाकरण से छूटे बच्चों की जानकारी ली जायेगी।

Tags:    

Similar News