हरियाली तीज पर किया गया वृक्षारोपण

Sanjana Namdev
Update: 2023-08-20 06:14 GMT

डिजिटल डेस्क, पन्ना। महर्षि विद्या मंदिर पन्ना में हरियाली तीज महोत्सव श्रद्धा और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। संस्था प्राचार्य पी.के.दीक्षित द्वारा सभी को हरियाली तीज की शुभकामनायें दी गईं तथा छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए गुरूदेव से प्रार्थना की गई। प्राचार्य द्वारा उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। 

Tags:    

Similar News