पवई: श्रेयांश गिरी पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति का चयन एवं बैठक संपन्न

Sanjana Namdev
Update: 2023-10-15 08:09 GMT

डिजिटल डेस्क, पवई नि.प्र.। अतिशय क्षेत्र श्रेयांशगिरी में पूज्य गणाचार्य 108 श्री विराग सागर जी महामुनिराज ससंघ 29 पिच्छी के पावन सानिध्य में भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन 18 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2023 तक आयोजित करने तिथि निर्धारित की गई है। जिसकी व्यवस्थाओं एवं कार्यक्रम संपन्न कराने हेतु पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव मुख्य समिति एवं अन्य समितियां का गठन की प्रक्रिया श्रेयांश गिरी ट्रस्ट कमेटी अध्यक्ष राजकुमार जैन अजयगढ़ की अध्यक्षता में पूर्ण की गई। सर्वसम्मति से पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव संरक्षक मंडल का गठन किया गया। जिसमें श्रावक श्रेष्टि मनोज कुमार जैन पांडया सतना, नरेन्द्र कुमार जैन बृजपुर, पवन कुमार जैन सलेहा, सुकुमाल चंद्र जैन गुनौर, पंडित सुरेश चंद्र जैन सतना, सुमत कुमार जैन सलेहा, गुलाब चंद्र जैन, प्रकाश चंद्र जैन, कैलाश चंद्र जैन देवेंद्रनगर का चयन किया गया एवं अध्यक्ष हेतु गुरु कृपा परिवार रायपुर नरेन्द्र कुमार जैन एवं कार्यकारी अध्यक्ष के लिए नरेन्द्र कुमार जैन गुनौर का सर्वसम्मति से चयन किया गया।

उपाध्यक्ष प्रेमचंद जैन देवेन्द्रनगर, सुरेन्द्र कुमार जैन कल्लू भैया देवेन्द्रनगर, संतोष कुमार जैन पवई, मनोज कुमार जैन बृजपुर, महावीर प्रसाद सेठी सतना, महामंत्री इंद्रेश कुमार जैन सलेहा, मंत्री प्रबल जैन गुनौर, सहमंत्री अवनीश कुमार जैन छोटू सलेहा, कोषाध्यक्ष संजय कुमार जैन डिस्क सह कोषाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार जैन पारस मेडिकल, मिलन जैन सलेहा, विकास जैन गुल्ले एवं प्रशासनिक समिति प्रमुख एडवोकेट प्रदीप कुमार जैन देवेंद्रनगर, नितिन जैन पवई, राकेश कुमार जैन पन्ना, अजित कुमार जैन ग्राम पंचायत सचिव कुंवरपुर, प्रचार प्रमुख भरत सेठ घुवारा, सचिन जैन लकी पवई, शुभम जैन देवेन्द्रनगर, अनुराग जैन लल्लू सलेहा, धन संग्रह प्रभारी वीरेन्द्र कुमार जैन, राजेन्द्र कुमार जैन मुन्नू, प्रवीण कुमार जैन सलेहा, प्रदीप कुमार जैन पवई, पचोले जैन सलेहा के नाम की सर्वसम्मति से घोषणा की गई। बैठक का संचालन श्रेयांश गिरी ट्रस्ट कमेटी महामंत्री अजित कुमार जैन पवई के द्वारा किया गया। बैठक में समस्त पन्ना जिला के प्रत्येक नगर एवं ग्राम तथा सतना जिला के विभिन्न नगर, ग्रामों के श्रावक श्रेष्ठी जन उपस्थित रहे। पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव श्रेयांश गिरी कि आगामी बैठक 15 अक्टूबर 2023 रविवार को दोपहर 1 बजे से आमंत्रित की गई है जिसमें श्रेयांश गिरी अंचल के समस्त नगर एवं ग्रामों की जैन समाज के युवा मंडल और महिला मंडलों के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगणों से शामिल होने की अपील की गई है।  

Tags:    

Similar News