यवतमाल: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा - विपक्ष के पास न पार्टी, न झंडा और न एजेंडा

  • विपक्ष के पास पार्टी, झंडा, अजेंडा नहीं
  • मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का निशाना

Anita Peddulwar
Update: 2024-04-05 13:38 GMT

डिजिटल डेस्क, यवतमाल। विपक्ष के पास पार्टी, झंडा, अजेंडा नहीं है। यह टिप्पणी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महाविकास आघाड़ी और उनके नेताओं पर की। वे गुरुवार दोपहर 3 बजे महायुति प्रत्याशी राजश्री हेमंत पाटील का नामांकन भरने के बाद पोस्टल ग्राउंड में आयोजित प्रचार सभा में बोल रहे थे। नामांकन के लिए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी साथ आनेवाले थे। मगर शिंदे अकेले आए और वह भी डेढ़ घंटा लेट। वे सीधे जिलाधिकारी कार्यालय गए। वहां पर पाटील का नामांकन दाखिल किया। शिंदे ने कहा कि, खेतों में जाते हैं, रास्ते पर जाते हैं तो भी विरोधियों के पेट में दर्द होता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष कट, कमीशन और करप्शन पर विश्वास रखता है। महायुति पीएम मोदी के नेतृत्व में नीति, निर्णय

और नीयत पर विश्वास रखती है। शिंदे ने कहा कि वह फेसबुक लाइव वाले सीएम नहीं है। वह फेस टू फेस काम करनेवाले कॉमन मैन हंै। पीएम के एजेंट होने का आरोप शिंदे पर विपक्ष लगा रहा है तो महायुति विदेश में देश की बदनामी करनेवाले पार्टी के नहीं तो राष्ट्रहित रखनेवाले पीएम के एजंेट होने का अभिमान है। इस समय उनके साथ मंत्री दादासाहेब भुसे, पालकमंत्री संजय राठोड, विधायकों में डा.अशोक उईके, निलय नाईक, मदन येरावार के साथ दिवंगत विधायक पाटणी के चिरंजीव शामिल थे।

गवली, पाटील को भगवान भरोसे नहीं छोड़ेंगे

मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि, वे विद्यमान सांसद भावना गवली और हेमंत पाटील को भगवान भरोसे नहीं छोड़नेवाले हंै। उन्होंने आश्वस्त किया कि राजनीति में गणित बदलते हंै। इस कारण ऐसे कड़वे निर्णय लेने पड़ते हैं। एकनाथ शिंदे उनके साथ हैं। भविष्य में उनका पुनर्वास किया जाएगा। आज के कार्यक्रम में भावना गवली नहीं आयी। इस पर उनसे सवाल पूछने पर उन्होंने कहा कि, वह प्रचार में दिखनेवाली है। बता दें कि भावना गवली के कार्यकर्ताओं ने बुधवार रात 10 बजे यवतमाल के दत्त चौक और वाशिम में संतप्त होकर 25 साल जीतनेवाली सांसद को टिकट नहीं देने पर हंगामा किया था। गवली के करीबी सूत्रों ने बताया था कि वह नामांकन दाखिल कर सकती हैं लेकिन दोपहर 3 बजे तक उनकी ओर से कोई नामांकन नहीं आया था।

बैंकर हूं डबल लौटाती हूं।

राजश्री पाटील ने कहा कि मैं बैंकर हूं। डबल लौटाती हूं। इस पर शिंदे ने कहा कि यवतमालवासी उन्हें चुनकर देनेवाले हैं। इसलिए डबल लौटाने की जिम्मेदारी तुम्हारी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि महाराष्ट्र में महायुति 45 पार होगी। संचालन पराग पिंगले ने कि आभार मंत्री राठोड़ ने माना।

मेरे पास बोलने के लिए कुछ नहीं: गवली

यवतमाल- वाशिम की वर्तमान सांसद भावना गवली अंतिम समय तक कहती रहीं कि मेरी झांसी नहीं दूंगी। मगर गुरुवार को नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन उन्होंने निराश होकर कहा कि पार्टी ने टिकट क्यों नहीं दिया, पता नहीं । अब मेरे पास बोलने को कुछ नहीं है।



 

Tags:    

Similar News