यवतमाल: नेपाली युवक की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

  • 24 घंटे में पुलिस ने किया मामले का पर्दाफाश
  • नेपाली युवक की निर्मम हत्या
  • पत्थर से कुचलकर मारा

Tejinder Singh
Update: 2024-03-27 12:44 GMT

डिजिटल डेस्क, यवतमाल| रालेगांव शहर में चाइनिज सेंटर पर काम करनेवाले नेपाली युवक की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या करने की घटना सामने आयी थी। सोमवार, 25 मार्च को दोपहर में स्थानीय तहसील कार्यालय के पास घटित घटना की तत्काल जांच शुरू कर पुलिस ने इस वारदात का 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मृतक का नाम अर्जुन सिंह(30) तथा आरोपी का नाम रालेगांव के शांतिनगर निवासी साहेबराव मारोती चव्हाण (27) बताया गया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अर्जुन सिंह बीते कुछ माह से यहां एक चाइनिज सेंटर पर काम करता था। उसका यहां कोई करीबी रिश्तेदार नहीं होने से हत्या की गुत्थी को सुलझाना मुश्किल हो गया था। इस मामले में रालेगांव थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पता चला कि कुछ दिन पूर्व उसका साहेबराव चव्हाण के साथ विवाद हुआ था। जिसके चलतेे पुलिस ने साहेबराव को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना गुनाह कबूल किया। बताया कि कुछ दिन पूर्व उसका अर्जुन सिंह के साथ विवाद हुआ था। इसका बदला लेने के लिए उसने पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी।

जिसके चलते रालेगांव पुलिस ने आरोपी शांतिनगर निवासी साहेबराव मारोती चव्हाण के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई थानेदार रामकृष्ण जाधव के मार्गदर्शन में एपीआई अमोल मुडे, योगेश डगवार, सुनील खंडागले, सुधीर पांडे, नीलेश निमकर, सुधीर पिदुरकर आदि ने की।


Tags:    

Similar News