भारतीय टीम के त्रिमूर्ति हो रहे हैं तीन सालों से फेल, 2017 से 2019 के बीच जड़े 43 शतक, 2020 से 2022 के बीच महज एक

भारतीय क्रिकेट भारतीय टीम के त्रिमूर्ति हो रहे हैं तीन सालों से फेल, 2017 से 2019 के बीच जड़े 43 शतक, 2020 से 2022 के बीच महज एक

Shiv Pathak
Update: 2022-12-08 06:42 GMT
भारतीय टीम के त्रिमूर्ति हो रहे हैं तीन सालों से फेल, 2017 से 2019 के बीच जड़े 43 शतक, 2020 से 2022 के बीच महज एक
हाईलाइट
  • इन तीन सालों में केवल रोहित शर्मा ने जड़ा एक शतक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अब एक साल से भी कम का समय बचा है। भारत की मेजबानी होने वाले इस वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता त्रिमुर्ति कहे जाने वाले शिखर, रोहित और विराट की फॉर्म है। एक समय पर भारतीय टीम की सबसे बड़ी ताकत कही जाने वाली यह त्रिमुर्ति बीते तीन सालों से टीम की सबसे बड़ी कमजोरी साबित हुई है। जहां साल 2017 से लेकर 2019 के बीच में इन तीनों बल्लेबाजों ने मिलकर 43 सेंचुरी ठोकी। वहीं बीते तीन सालों में तीनों बल्लेबाजों ने मिलकर केवल एक शतक जड़ा है। इसके अलावा तीनों बल्लेबाजों की औसत और स्ट्राइक रेट में भी भारी गिरावट देखने को मिली है। 

2017 से 2019 के बीच वनडे क्रिकेट पर किया राज 

साल 2017 से लेकर 2019 तक लतातार तीन साल भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर ने विश्व क्रिकेट में वनडे फॉर्मेट पर राज किया था। विराट, रोहित और धवन तीनों बल्लेबाजों ने इन तीन सालों में दस हजार से अधिक रन बनाए। इस दौरान विराट ने 82.20 की औसत से 4028 रन, रोहित ने 65.74 की औसत से 3813 रन और धवन ने 45.18 की औसत से 2440 रन बनाए थे। इस दौरान तीनों बल्लेबाजों ने क्रमश: 99.06, 95.65 और 99.22 के स्ट्राइक रेट से रन बरसाए थे। इन तीन सालों में रोहित शर्मा ने 18, विराट कोहली ने 17 और शिखर धवन ने 8 शतक ठोके थे। 

2020 से 2022 के बीच बेहद साधारण प्रदर्शन 

वहीं अगर बीते तीन साल के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो तो तीनों ही बल्लबाजों के रनों, औसत और स्ट्राइक रेट से लेकर शतकों की संख्या में भारी गिरावट देखने को मिली है। बात करें साल 2020 से लेकर 2022 की तो वनडे मैचों में तीनों ही बल्लेबाजों ने मिलकर महज लगभग 2500 रन बनाए हैं। इस दौरान विराट ने 35.90 की औसत से 733 रन, रोहित ने 38.25 की औसत से 459 रन और धवन ने 43.86 की औसत से 1272 रन बनाए हैं। इन तीन सालों में तीनों ही बल्लेबाजों ने मिलकर महज एक शतक लगा सके। 

मैचों की संख्या में बड़ा अंतर 

हालांकि 2017 से 2019 तक तीन सालों को देखा जाए तो उस दौरान तीनों ही बल्लेबाजों ने 60 से अधिक वनडे मुकाबले खेले थे। जिसमें कोहली ने 64, रोहित ने 68 और धवन ने 59 मैचों में हिस्सा लिया था। जबकि बीते तीन सालों में कोहली ने 21, रोहित ने 13 और धवन ने 32 वनडे मुकाबले खेले हैं। देखना दिलजस्प होगा कि अगले कुछ महीनों में यह त्रिमुर्ति अपने पुराने फॉर्म में वापसी कर पाती है या नहीं।   
 

 

Tags:    

Similar News