बदला लेने के लिए महिला का अपहरण, पुरुषों ने रेप किया महिलाओं ने उकसाया, अब तक 9 गिरफ्तार

दिल्ली गैंगरेप बदला लेने के लिए महिला का अपहरण, पुरुषों ने रेप किया महिलाओं ने उकसाया, अब तक 9 गिरफ्तार

Manmohan Prajapati
Update: 2022-01-28 08:59 GMT
बदला लेने के लिए महिला का अपहरण, पुरुषों ने रेप किया महिलाओं ने उकसाया, अब तक 9 गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एक बार फिर गैंगरेप के मामले में शर्मसार है। यहां एक 20 वर्षीय महिला के साथ पहले गैंगरेप किया गया। इसके बाद उसके बाल काटे गए, चप्पल की माला पहनाई गई और फिर उसके चहरे पर कालिख पोत कर सड़क पर घुमाया गया। हैरानी की बात यह कि इस सब में महिलाएं भी शामिल रहीं। 

शहादरा पुलिस ने इस मामले में 7 महिलाओं समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पीड़िता के परिवार ने पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई है।

आरोपियों में 2 नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 15 लोगों की पहचान की गई है। वहीं पांच टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। बता दें कि, दिल्ली महिला आयोग ने घटना का संज्ञान लेकर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया था। 

पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, इलाके में पसरा सन्नाटा 

ऐसे दिया घटना को अंजाम
दिल्ली पुलिस के अनुसार, 20 वर्षीय पीड़ित महिला आनंद विहार में अपने पति के साथ रहती है। शुरुआती जांच में पता चला है कि, महिला कस्तूरबा नगर में उसकी मां से मिलने आई हुई थी। ​जहां से आरोपियों ने उसका अपहरण किया। आरोपी के परिवार का लड़का और पीड़िता दोस्त थे, जिसने बीते साल नवंबर में आत्महत्या कर ली थी। परिवार लड़के की मौत का जिम्मेदार पीड़िता को ठहरा रहा है और इसलिए महिला से बदला लेने के लिए उसका अपहरण किया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि, वे महिला को सबक सिखाना चाहता थे, ऐसे में बदनामी के उद्देश्य से अपहरण के बाद महिला को बंदी बनाया और दुष्कर्म किया। 

कड़ी कार्रवाई की मांग
डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। मालीवाल ने बताया कि, पीड़िता का एक 3 साल का बच्चा भी है। आरोपियों ने गैंगरेप के बाद बदसलूकी के अलावा उसे मारा और डंडों से पीटा गया। लड़की के चेहरे, शरीर पर चोटों के कई निशान हैं। 

 यूपी में रोड रेज की घटना में पत्रकार की पीट-पीटकर हत्या

पीड़िता का आरोप
वहीं पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जब पुरुष उसके साथ हैवानियत को अंजाम दे रहे थे तब वहां महिलाएं मौजूद थीं, जो उन पुरुषों को उसके साथ और बुरा व्यवहार और रेप करने के लिए उकसा रही थीं।

सीएम ने घटना की निंदा की
बता दें कि, इस पूरे मामले को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर ने निंदा की है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि, "मैं केंद्रीय गृह मंत्री और उपराज्यपाल से पुलिस को सख्त कार्रवाई करने और कानून व्यवस्था की स्थिति पर ध्यान देने का निर्देश देने का अनुरोध करता हूं। दिल्लीवाले इस तरह के जघन्य अपराध को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।"

Tags:    

Similar News