दहेज की खातिर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, इलाके में पसरा सन्नाटा 

Husband put his wife to death for dowry, silence prevailed in the area
दहेज की खातिर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, इलाके में पसरा सन्नाटा 
शर्मसार करने वाली घटना दहेज की खातिर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, इलाके में पसरा सन्नाटा 

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। यूपी के गाजियाबाद से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां दहेज के खातिर एक नवविवाहित का कत्ल कर दिया गया है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया है। मामला गाजियाबाद के विजय नगर थाना इलाके का है। जहां पर बेहद खौफनाक तरीके से कत्ल की इस पूरी वारदात को अंजाम दिया गया है। बता दें कि पति ने पत्नी की दर्दनाक हत्या की और फिर बाद में मां-बाप के सामने ही उसकी लाश के टुकड़े किए और उन टुकड़ो को नदी और जंगल में फेंक आया।

इसके बाद पति व उसके ससुराल वाले पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए कूटरचित कहानी गढ़ने लगे और मृतका के अपहरण की झूठी कहानी पुलिस को बताने लगे। हालांकि ससुरालीजनों की झूठी कहानी में पुलिस भी उलझ गई थी। लेकिन बाद में पुलिस ने इस गुत्थी को सुलझाया तो मृतका का पति और सास-ससुर सलाखों के पीछे पहुंच गए। 

10 माह पहले हुई थी शादी

गौरतलब है कि 24 वर्षीय रिया जैन की शादी महज 10 महीने पहले ही गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार निवासी आकाश त्यागी से हुई थी। आकाश पेशे से इंजीनियर था। आकाश और रिया एक दूसरे प्यार करते थे। इन्हीं वजहों से दोनों की अरेंज मैरिज शादी परिवारवालों ने करा दी थी। लेकिन शादी के बाद आकाश और उसके घर वालों ने मृतका के साथ शोषण करना शुरू कर दिया था। ससुराली वाले रिया को दहेज की खातिर परेशान करने लगे। फिर लोभी पति की इंसानियत मर गई और शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दे बैठा।

पत्नी की घृणित हत्या कर लाश को ठिकाने लगाने के लिए नहर व जंगल में फेंक दिया। इस पूरी घटना को फिल्मी अंदाज में अंजाम देने की कोशिश रिया का पति आकाश करता रहा। घटना को अंजाम देने के बाद रिया के पति ने सबसे पहले 112 नंबर पर कॉल कर पत्नी के अपहरण की सूचना दी। सूचना मिलते ही पूलिस तत्काल हरकत में आ गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने रिया को तलाशने के लिए एक टीम तैयार की और फिर वारदात को तमाम कड़ियों से जोड़ते हुए खुलासा किया। सच्चाई सामने आने पर हैरान करने वाली थी। पुलिस के मुताबिक रिया के पति व सास-ससुर ने ही उसकी गर्दन धड़ से अलग की थी और शव को छिपाकर साजिश रचने का काम किया था। 

महिला का सिर गायब
इस पूरे घटना को लेकर पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। पति के किए हुए कृत्यों का खुलासा करते हुए पुलिस ने कत्ल में इस्तेमाल आलाकत्ल बलकटी और शव को फेंकने के लिए इस्तेमाल की गई एक स्कूटी को भी पुलिस ने बरामद कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर महिला के शव के धड़ को बरामद कर लिया गया है लेकिन महिला का सिर पुलिस को नहीं मिला है। हालांकि पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

Created On :   27 Jan 2022 6:11 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story