बसंत पंचमी 2024: 14 फरवरी को है सरस्वती पूजा, यहां देखें माघ मास में व्रत और त्योहार की लिस्ट

  • 14 फरवरी को है बसंत पंचमी
  • 08 फरवरी 2024 दिन गुरुवार को है मासिक शिवरात्रि
  • 24 फरवरी 2024 दिन शनिवार को माघ पूर्णिमा व्रत

Dablu Kumar
Update: 2024-01-30 16:33 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फरवरी का महीना शुरू होने वाला है। हिंदू कैलेंडर का 11वां महीना यानी कि माघ मास की शुरुआत 26 जनवरी से हो चुकी है। माघ का महीना 24 फरवरी को खत्म होगा। हिंदू पंचांग के मुताबिक फरवरी का महीना बहुत खास होता है। क्योंकि इस वर्ष ग्रहों के गोचर के साथ कई बड़े व्रत और त्योहार भी पड़ रहे हैं। फरवरी माह में षटतिला एकादशी से मासिक शिवरात्रि, सकट चौथ, मौनी अमावस्या, वसंत पंचमी जैसे बहुत से प्रमुख व्रत और त्योहार आएंगे। एक कारण और है कि फरवरी का महीना काफी खास है। ऐसी मान्यता है कि जो इस महीने में पूजा-पाठ, स्नान-दान, व्रत, जप, साधना, अनुष्ठान करता है उसे कभी न खत्म होने वाला पुण्य मिलता है। यहां देखें व्रत-त्योहार और ग्रह-गोचर की पूरी लिस्ट....

फरवरी माह के व्रत-त्योहार

06 फरवरी 2024 दिन मंगलवार को षटतिला एकादशी

07 फरवरी 2024 दिन बुधवार को प्रदोष व्रत (कृष्ण )

08 फरवरी 2024 दिन गुरुवार को मासिक शिवरात्रि

09 फरवरी 2024 दिन शुक्रवार को माघ अमावस्या

13 फरवरी 2024 दिन मंगलवार को कुम्भ संक्रांति

14 फरवरी 2024 दिन बुधवार को बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा

20 फरवरी 2024 दिन मंगलवार को जया एकादशी

21 फरवरी 2024 दिन बुधवार को प्रदोष व्रत (शुक्ल)

24 फरवरी 2024 दिन शनिवार को माघ पूर्णिमा व्रत

28 फरवरी 2024 दिन बुधवार को संकष्टी चतुर्थी

फरवरी माह का गोचर

01 फरवरी 2024 दिन गुरुवार को बुध का मकर राशि में गोचर

05 फरवरी 2024 दिन सोमवार को मंगल का मकर राशि में गोचर

08 फरवरी 2024 दिन गुरुवार को बुध मकर राशि में अस्त

11 फरवरी 2024 दिन रविवार को शनि कुंभ राशि में अस्त

12 फरवरी 2024 दिन सोमवार को शुक्र का मकर राशि में गोचर

13 फरवरी 2024 दिन मंगलवार को सूर्य का कुंभ राशि में गोचर

20 फरवरी 2024 दिन मंगलवार को बुध का कुंभ राशि में गोचर

Tags:    

Similar News