होली 2024: सुख-सौभाग्य बढ़ाने और परेशानियों से निजात पाने के लिए होली की रात करें ये उपाय

  • 25 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा
  • होली की रात में करें ये उपाय
  • धन सहित इन परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

Ritu Singh
Update: 2024-03-23 08:52 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रंग, उमंग और खुशी का त्यौहार होली इस वर्ष 25 मार्च रविवार को है। 24 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा, वहीं इसके दूसरे दिन होली खेली जाएगी। इस दिन सभी गले-शिकवे भूलकर आपस में मेल-मिलाप करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं होली की रात भी कई सारे लाभ देने वाली होती है। शास्त्रों के अनुसार, होली की रात को सिद्धि की रात कहा गया है। इस दिन नकारात्मक और सकारात्मक उर्जा दोनों ही बहुत सक्रिय रहते हैं। ऐसे कई उपाय या टोटके हैं, जिन्हें आजमाकर आप धन संबंधी सहित कई तरह की समस्याओं से निजात पा सकते हैं, आइए जानते हैं इनके बारे में...

होली के आसान टोटके

1. जब होलिका दहन हो हो, उस दिन शाम के समय अपने घर की उत्तर दिशा में अखण्ड ज्योत वाला शुद्ध घी का दीपक जलाएं। इससे पूरे साल धन की कमी नहीं होती।

2. होलिका दहन के दिन घर से उतारा गया टोटका और शरीर के उबटन को होलिका में जलाने से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं।

3. होलिका दहन के समय एक सूखे गोले में बूरा भरें। इस गोले को जलती होली की अग्नि में रखें। इससे धन प्राप्ति होती है।

4. होलिका दहन के बाद जलती अग्नि में नारियल दहन करने से नौकरी की बाधाएं दूर होती हैं।

5. सफलता प्राप्ति के लिए होलिका दहन स्थल पर नारियल, पान तथा सुपारी भेंट करें।

6. लगातार बीमारी से परेशान हैं, तो होलिका दहन के बाद बची राख मरीज के सोने वाले स्थान पर छिड़कने से लाभ मिलता है।

7. घर, दुकान और कार्यस्थल की नजर उतारकर उसे होलिका में दहन करने से लाभ होता है।

8. होलिका दहन की राख को लाल कपडे में बांध कर घर में रखें। इसे तिजोरी में रखने से धन बढ़ता है।

9. भय और कर्ज से निजात पाने के लिए इस दिन नरसिंह स्तोत्र का पाठ करना लाभदायक होता है।

10. गृह क्लेश से निजात पाने और सुख-शांति के लिए होलिका की अग्नि में जौ-आटा चढ़ाएं।

Tags:    

Similar News