Holika Dahan 2024: इस साल होलिका दहन पर बन रहे हैं 6 अद्भुत योग, जानिए इनके बारे में

इस साल होलिका दहन पर बन रहे हैं 6 अद्भुत योग, जानिए इनके बारे में
  • सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, धन शक्ति योग बन रहा है
  • वृद्धि योग, त्रिग्रही योग और बुधादित्य योग भी बने रहे हैं
  • इन सभी योगों का ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्व बताया है

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा के दिन होलिका दहन (Holika Dahan) किया जाता है। इसके दूसरे दिन होली का त्योहार मनाया जाता है। वहीं इस साल होलिका दहन 24 मार्च 2024 रविवार के दिन किया जाएगा। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, इस दिन 6 अद्भुत योग बन रहे हैं। इनमें सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, धन शक्ति योग, वृद्धि योग, त्रिग्रही योग और बुधादित्य योग शामिल हैं। इन सभी योगों का ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्व बताया गया है। आइए जानते हैं इन सभी योग के बारे में...

1.सर्वार्थ सिद्धि योग

वार और नक्षत्र के संयोग को सर्वार्थ सिद्धि योग कहा गया है। इस योग का निर्माण विशेष वारों को पड़ने वाले विशेष नक्षत्रों के योग से होता है। ऐसा माना जाता है कि सर्वार्थ सिद्धि योग में किए गए सभी कार्य पूरे होते हैं और यह शुभ फलदायी भी होते हैं। इसलिए इसे सर्वार्थ सिद्धि योग कहा जाता है। होलिका दहन पर सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 7 बजाकर 34 मिनट पर शुरू होगा और अगले दिन 25 मार्च को सुबह 6 बजकर 19 मिनट तक रहेगा।

2. रवि योग

जब चंद्रमा का नक्षत्र सूर्य के नक्षत्र से चौथे, छठे, नौवें, दसवें, तेरहवें या बीसवें में होता है, तक रवि योग का निर्माण होता है। इस दिन रवि योग 24 मार्च को सुबह 6 बजकर 20 मिनट से सुबह 7 बजकर 34 मिनट तक रहेगा।

3. वृद्धि योग

विकास, प्रचुरता और सफलता का समय आ जाने पर वृद्धि योग बनता है। कहा जाता है कि, इस समय को कभी गंवाना नहीं चाहिए। होलिका दहन पर वृद्धि योग रात 8 बजकर 34 मिनट से शुरू होकर अगले दिन 25 मार्च को रात 9 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।

4. धन शक्ति योग

इस योग के बनने से होली के दिन कुंभ राशि में मंगल और शुक्र ग्रह की युति उत्पन्न होगा। ज्योतिषाचार्य की मानें तो इस योग के बनने से कई राशियों को धन लाभ मिलेगा।

5. त्रिग्रही योग

ज्योतिष में तीन ग्रहों की युति को त्रिग्रही योग कहा जाता है। किसी राशि में तीन ग्रहों के एक साथ होने पर यह योग बनता है जिसे बेहद दुर्लभ संयोग माना जाता है। होली वाले दिन शनि, मंगल, शुक्र कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।

6. बुधादित्य योग

बुध और सूर्य (आदित्य) की युति से धनु राशि में बुधादित्य योग का निर्माण होता है। होलिका दहन पर यह योग बन रहा है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, बुधादित्य योग को बहुत शुभ योग माना गया है।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   22 March 2024 10:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story