साप्ताहिक राशिफल: कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 तक

वृषभ, सिंह और कन्या राशि के लिए सप्ताह विशेष लाभदायक, शुक्रादित्य योग का मिलेगा लाभ

मेष लग्न राशि (Aries):

ॐ इस सप्ताह मेष राशि के जातकों के खर्चों में वृद्धि हो सकती है। इस हफ्ते काम-काज को लेकर भी भागदौड़ बनी रह सकती है। हफ्ते के मध्य भाग में आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को इस हफ्ते कुछ अच्छे लाभ मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। इस हफ्ते आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं। दैनिक वार्तालाप में वाणी पर संयम रखें। सिरदर्द की शिकायत हो सकती है।

वृषभ लग्न राशि (Taurus):

ॐ इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को शुरुआती भाग में अच्छा धन लाभ प्राप्त हो सकता है। इस हफ्ते आपको आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। अचानक किसी यात्रा का योग बन सकता है। किसी बात को लेकर मन परेशान रह सकता है। व्यर्थ के मामलों से दूर रहने की सलाह रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बनाकर चलना लाभकारी रहेगा।

मिथुन लग्न राशि (Gemini):

ॐ इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अच्छे लाभ मिलने के योग रहेंगे। प्रेम प्रसंग के लिहाज से यह हफ्ता सकारात्मक परिणाम दे सकता है। दैनिक आय में वृद्धि संभव है। संतान के साथ संबंध मधुर रहेंगे। छात्र वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ परिणाम देने वाला रहेगा। यात्रा योग बन सकता है तथा खर्चों में वृद्धि संभव है। सेहत का ध्यान रखें — पेट संबंधी कोई समस्या परेशान कर सकती है।

कर्क लग्न राशि (Cancer):

ॐ इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को भाग्य का अच्छा सहयोग मिल सकता है। नौकरी वर्ग के जातकों को कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। धन संबंधी मामलों में परिश्रम करना पड़ सकता है। संतान के साथ मतभेद संभव हैं। छात्र वर्ग के लिए सप्ताह थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। सुविधाओं पर धन व्यय हो सकता है।

सिंह लग्न राशि (Leo):

ॐ इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को शुरुआती भाग में कुछ मानसिक तथा शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। धन संबंधी मामलों में हफ्ता आपके पक्ष में रहेगा। हफ्ते के मध्य भाग में भाग्य आपका सहयोग करेगा। कुछ अनचाहे खर्च भी संभव हैं। छात्र वर्ग को परिश्रम का उचित परिणाम मिलेगा। नौकरी वर्ग के लिए सप्ताह का अंतिम दिन थोड़ी परेशानी दे सकता है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या लग्न राशि (Virgo):

ॐ इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को व्यापार तथा नौकरी के क्षेत्र में शुभ समाचार मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पारिवारिक जनों का सहयोग सहायक रहेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग हैं। हफ्ते के मध्य में सेहत से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर सकती है। अंतिम भाग में आलस्य से बचें, अन्यथा कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा रह सकता है।

तुला लग्न राशि (Libra):

ॐ इस सप्ताह तुला राशि के जातक अपने खर्च और सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। क्रोध की अधिकता पारिवारिक सदस्यों से मनमुटाव उत्पन्न कर सकती है, अतः क्रोध पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी रहेगी। अचानक धन लाभ के योग संभव हैं। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। छात्र वर्ग को पढ़ाई को लेकर चिंता बनी रह सकती है।

वृश्चिक लग्न राशि (Scorpio):

ॐ इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को धन लाभ के योग रहेंगे। छात्र वर्ग को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भाग्य का सहयोग रहेगा। संतान के साथ संबंध मजबूत होंगे। पारिवारिक जनों के साथ प्रेम भाव बढ़ेगा। यात्रा योग बन सकते हैं। साझेदारों से मतभेद न हों, इसका ध्यान रखें। वैवाहिक जीवन में कुछ समस्या संभव है।

धनु लग्न राशि (Sagittarius):

ॐ इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को जीवनसाथी से किसी प्रकार का लाभ मिल सकता है। संतान के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। सुविधाओं में वृद्धि के योग हैं। आय से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जनों के साथ तालमेल बनाकर चलना हितकर रहेगा। सप्ताह के अंतिम भाग में वाणी पर संयम रखने की सलाह है। सेहत का ध्यान रखें।

मकर लग्न राशि (Capricorn):

ॐ इस सप्ताह मकर राशि के जातकों का आत्मविश्वास ऊँचा रहेगा। व्यापारिक वर्ग के लिए यह सप्ताह लाभदायक रहेगा। साझेदारी से अच्छा मुनाफा मिल सकता है। माता-पिता की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। धन लाभ के योग बने रहेंगे। किसी भी प्रकार का नया निवेश करने से बचें। छात्र वर्ग के लिए सप्ताह परिश्रम वाला रहेगा।

कुंभ लग्न राशि (Aquarius):

ॐ इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। पारिवारिक जनों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। अधिकारियों के साथ सामंजस्य बनाकर चलें। माता की सेहत का ध्यान रखें। छात्र वर्ग को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

मीन लग्न राशि (Pisces):

ॐ इस सप्ताह मीन राशि के जातकों को शुरुआती भाग में कोई शुभ समाचार प्रसन्नता दे सकता है। नौकरी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आर्थिक लाभ के योग रहेंगे। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। वाणी का उचित प्रयोग लाभकारी सिद्ध होगा। सप्ताह के अंतिम भाग में आलस्य से बचें, अन्यथा कोई कार्य बाधित हो सकता है। व्यर्थ के तनाव से बचने की सलाह रहेगी।

साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर दिया गया है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुँचने के लिए, अपनी जन्मपत्री एवं दशा-अंतरदशा का विश्लेषण किसी योग्य ज्योतिषी से कराना उचित रहता है।


Kalashanti Jyotish (कलाशांति ज्योतिष)

Call: - +91-6261231618

kalashantijyotish@gmail.com

http://www.kalashantijyotish.com

Created On :   27 Oct 2025 6:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story