November 2025 Vrat/Festival: देवउठनी एकादशी से लेकर देव दिवाली और विवाह पंचमी तक इस महीने में आएंगे ये व्रत और त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

देवउठनी एकादशी से लेकर देव दिवाली और विवाह पंचमी तक इस महीने में आएंगे ये व्रत और त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हिन्दू धर्म में कार्तिक मास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, जिसमें दीपावली और देवउठनी एकादशी जैसे कई त्योहार आते हैं। फिलहाल, अंग्रेजी कैलेंडर का 11वां महीना नवंबर शुरू हो गया है। यह महीना भी व्रत और त्योहार के लिहाज से खास माना गया है। इस महीने में देवउठनी एकादशी, तुलसी विवाह और वैकुण्ठ चतुर्दशी के अलावा देव दिवाली और गुरु नानक जयंती का पर्व मनाया जाएगा।

इसके अलावा मार्गशीर्ष मास का प्रारंभ भी इसी महीने में होगा। इसमें हर महीने आने वाले व्रत जैसे मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत और मासिक दुर्गा अष्टमी भी आएंगे। आइए जानते हैं सभी व्रत और त्योहारों की सही तिथि, दिन और नाम की पूरी लिस्ट...

नवंबर 2025 के प्रमुख व्रत और त्योहार

01 नवंबर 2025, शनिवार को देवउठनी एकादशी

02 नवंबर 2025, रविवार को तुलसी विवाह

03 नवंबर 2025, सोमवार को सोम प्रदोष व्रत

04 नवंबर 2025, मंगलवार को वैकुण्ठ चतुर्दशी और मणिकर्णिका स्नान

05 नवंबर 2025, बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा और देव दिवाली

05 नवंबर 2025, बुधवार को गुरु नानक जयंती

06 नवंबर 2025, गुरुवार को मार्गशीर्ष मास प्रारंभ

07 नवंबर 2025, शुक्रवार को रोहिणी व्रत

08 नवंबर 2025, शनिवार को गणाधिप संकष्टी चतुर्थी

11 नवंबर 2025, मंगलवार को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी

12 नवंबर 2025, बुधवार को कालाष्टमी

15 नवंबर 2025, शनिवार को उत्पन्ना एकादशी

16 नवंबर 2025, रविवार को वृश्चिक संक्रांति

17 नवंबर 2025, सोमवार को सोम प्रदोष व्रत

18 नवंबर 2025, मंगलवार को मासिक शिवरात्रि

20 नवंबर 2025, गुरुवार को मार्गशीर्ष अमावस्या

22 नवंबर 2025, शनिवार को चंद्र दर्शन

24 नवंबर 2025, सोमवार को विनायक चतुर्थी

25 नवंबर 2025, मंगलवार को विवाह पंचमी

26 नवंबर 2025, बुधवार को स्कंद षष्ठी, चम्पा षष्ठी

28 नवंबर 2025, शुक्रवार को मासिक दुर्गाष्टमी

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   1 Nov 2025 2:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story