कलाशांति ज्योतिष: साप्ताहिक राशिफल 18 मार्च से 24 मार्च 2024 तक

  • इस सप्ताह शनि हो रहे हैं उदय, इन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ
  • सप्ताह सभी के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल
  • होली से पहले इन लोगों का खुलेगा भाग्य, जानें मेष से मीन राशि तक इस सप्ताह किस-किस की किस्मत रहेगी बुलंद

मेष राशि (Aries): ➤ साप्ताहिक राशिफल 18 मार्च से 24 मार्च 2024 तक: ➤ मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा मानसिक तथा शारीरिक समस्यायों वाला बना रह सकता है। छात्र वर्ग को इस सप्ताह कुछ अच्छे परिणाम मिल सकते है। संतान के भविष्य को लेकर कुछ चिंता हो सकती है। धन लाभ के लिहाज से यह सप्ताह आपको कुछ अच्छे लाभ दे सकता है। इस सप्ताह की शुरुआत तथा अंतिम दिनों में सेहत का ध्यान रखे। कुछ अनावश्यक खर्च संभव है।

वृषभ राशि (Taurus): ➤ साप्ताहिक राशिफल 18 मार्च से 24 मार्च 2024 तक: ➤ वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मान सम्मान में वृद्धि वाला रहेगा। इस सप्ताह आपको अचानक धन का लाभ हो सकता है। अधूरे पड़े कार्य आपके इस सप्ताह पूर्ण होते नजर आएंगे। प्रेम प्रसंग के लिहाज से यह सप्ताह आपको सफलता देने वाला रहेगा। माता की सेहत का ध्यान रखे। कामकाज के लिहाज से की गई यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini): ➤ साप्ताहिक राशिफल 18 मार्च से 24 मार्च 2024 तक: ➤ मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह धन लाभ वाला रहेगा। इस सप्ताह आपकी वाणी से कोई नुकसान न हो इसका ध्यान रखे। कार्यक्षेत्र में कामकाज को लेकर आलस्य से बचे अन्यथा कार्य अपूर्ण बने रह सकते है। प्रॉपर्टी संबंधी कोई डील इस सप्ताह करने से बचे। माता के साथ संबंध मधुर रखे लाभ मिलेगा। अधिकारी वर्ग के साथ तालमेल बना कर चले। इस सप्ताह व्यर्थ के बाद विवाद से अपने आप को दूर रखे।

कर्क राशि (Cancer): ➤ साप्ताहिक राशिफल 18 मार्च से 24 मार्च 2024 तक: ➤ कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ परिणाम देने वाला रहेगा। इस सप्ताह आपकी कोई इच्छा पूर्ण हो सकती है। दैनिक बातचीत के दौरान अपनी भाषा पर संयम रखे। सेहत का ध्यान रखे चोट चपेट की आशंका है। वैवाहिक जीवन में किसी प्रकार का कोई मन मुटाव उत्पन्न न होने दे। धन संबंधी मामलों के लिहाज से यह सप्ताह आपको अच्छे परिणाम दे सकता है।

सिंह राशि (Leo): ➤ साप्ताहिक राशिफल 18 मार्च से 24 मार्च 2024 तक: ➤ सिंह राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी उलझनों वाली हो सकती है किंतु बाकी का पूरा सप्ताह आपको शुभ परिणाम देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बड़ेगा। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे। सेहत संबंधी मामलों कोई लापरवाही न बरतें। मुख, गले तथा पेट संबंधी रोग आपको परेशान कर सकते है।धन के लिहाज से सप्ताह आपको अचानक लाभ दे सकता है।

कन्या राशि (Virgo): ➤ साप्ताहिक राशिफल 18 मार्च से 24 मार्च 2024 तक: ➤ कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह धन संबंधी मामलों के लिहाज से लाभकारी रहेगा। इस सप्ताह अचानक किसी यात्रा का योग बन सकता है। इस सप्ताह मन को शांत रख कर कार्य करने से सफलता मिलेगी। क्रोध से इस सप्ताह आपको बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बना कर चले। इस सप्ताह जीवनसाथी की सेहत का भी ध्यान रखें। किसी भी प्रकार के कानूनी मामलों में ध्यान देने की जरूरत रहेगी।

तुला राशि (Libra): ➤ साप्ताहिक राशिफल 18 मार्च से 24 मार्च 2024 तक: ➤ तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह कार्य क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। कामकाज को लेकर आपके सहकर्मी आपका साथ देते नजर आएंगे। इस राशि से संबंधित कुछ जातकों को नौकरी से संबंधित शुभ समाचार मिलने के योग हैं। धन का लाभ इस सप्ताह आपके लिए बना रहेगा। सप्ताह का अंतिम भाग खर्च वाला होगा। इस सप्ताह आपके लिए अचानक किसी यात्रा का योग बन सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio): ➤ साप्ताहिक राशिफल 18 मार्च से 24 मार्च 2024 तक: ➤ वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह भाग्य में वृद्धि वाला रहेगा। इस सप्ताह भाग्य के सहयोग के कारण आप कई कर्म में सफलता प्राप्त करेंगे। कर क्षेत्र में आपके लिए स्थितियां सामान्य बनी रहेगी। इस सप्ताह ऑफिस की पॉलिटिक्स से अपने आप को दूर रखने की सलाह रहेगी। संतान की पढ़ाई तथा सेहत को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं। छात्र के लिए यह आपका थोड़ा मेहनत वाला बना रह सकता है।

धनु राशि (Sagittarius): ➤ साप्ताहिक राशिफल 18 मार्च से 24 मार्च 2024 तक: ➤ धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सेहत संबंधी कोई समस्या दे सकता है। इस सप्ताह आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य भाग में भाग्य का सहयोग आपके कार्यों में सफलता दिलाने में मददगार बना रहेगा। संतान के कार्यों से आपको प्रसन्नता मिलेगी। छात्र वर्ग को पढ़ाई के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलने के योग।

मकर राशि (Capricorn): ➤ साप्ताहिक राशिफल 18 मार्च से 24 मार्च 2024 तक: ➤ मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह जीवनसाथी के द्वारा कोई लाभ प्राप्त हो सकता है। व्यापारिक वर्ग के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ और लाभ देने वाला रहेगा। इस सप्ताह आप किसी नए व्यापार की शुरुआत भी कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य भाग में अपनी सेहत का थोड़ा ध्यान रखें व्यर्थ के खर्च भी आपको परेशान कर सकते हैं। इस सप्ताह आलस्य से बचने की आपको सलाह रहेगी अन्यथा बनते बनते काम बिगड़ सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius): ➤ साप्ताहिक राशिफल 18 मार्च से 24 मार्च 2024 तक: ➤ कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह बुखार, सर्दी जुकाम जैसी बीमारियां परेशान कर सकती है। कामकाज के लिहाज से सप्ताह आपको सामान्य फल देने वाला बना रहेगा। इस सप्ताह आपका वैवाहिक जीवन मधुर बना रहेगा। इस सप्ताह धन लाभ के साथ-साथ कुछ खर्च भी बने रह सकते हैं। माता-पिता का सहयोग आपको लाभ देगा।

मीन राशि (Pisces): ➤ साप्ताहिक राशिफल 18 मार्च से 24 मार्च 2024 तक: ➤ मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह दैनिक लाभों में वृद्धि वाला रहेगा। छात्र वर्ग को इस सप्ताह मनचाहा परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इस सप्ताह आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। सप्ताह के मध्य में सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। कामकाज के लिहाज से सप्ताह आपके लिए सामान्य फल देने वाला ही रहेगा। इस सप्ताह पारिवारिक या सामाजिक क्षेत्र के व्यर्थ के मामलों मंत अपनी दखलअंदाजी देने से बचें।

Kalashanti Jyotish (कलाशांति ज्योतिष)

Call: - +91-6261231618

kalashantijyotish@gmail.com

http://www.kalashantijyotish.com

Created On :   19 March 2024 9:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story