Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष में करते हैं दान, तो इन चीजों को दान बिल्कुल भी ना करें, नाराज हो सकते हैं पितर

- पितृ पक्ष के समय दान करना होता है शुभ
- कुछ चीजों को दान में देना अच्छा नहीं होता है
- इन चीजों को ना करें दान
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पितृ पक्ष इस साल 7 सितंबर से शुरू हुए हैं। वहीं इस साल इनका समापन 21 सितंबर को होगा। धार्मिक मान्याताओं के मुताबिक, पितृ पक्ष में दान का बहुत महत्व होता है और दान से पितृों का आशीर्वाद मिलता है। ऐसा माना जाता है कि पितृ पक्ष के इन 15 दिनों में अपने पितृों के नाम का दान करना जरूरी होता है। साथ ही आपको वो चीजें दान करनी चाहिए जिससे महापुण्य की प्राप्ति प्राप्त हो। लेकिन बहुत से लोगों को ये नहीं पता होता है कि क्या दान नहीं करना चाहिए। ऐसे में चलिए जानते हैं कि क्या दान नहीं करना चाहिए, जिससे आपके पितर नाराज ना हों। तो चलिए उन चीजों के बारे में जानते हैं जो दान में नहीं देना चाहिए।
इन चीजों को ना करें दान
लोहे का बर्तन
पितृ पक्ष में लोहे के बर्तन दान में नहीं दिए जाते हैं। ऐसा करने से आपके पितर नाराज हो जाते हैं।
पुराने कपड़े
पितृ पक्ष में पुराने कपड़ों को कभी भी दान में नहीं देना चाहिए। श्राद्ध में पितरों का पिंडदान करने के बाद ब्राह्मणों को हमेशा ही नए कपड़े दान में दिए जाते हैं।
चमड़े की चीजें
चमड़े की किसी भी चीज को पितृ पक्ष में दान में नहीं देना चाहिए। ऐसा कहा जाता है, चमड़े का उपयोग बहुत ही अशुभ होता है।
तेल
पितृ पक्ष के समय किसी भी व्यक्ति को तेल भी दान में नहीं देना चाहिए।
बचा हुआ खाना
बचा हुआ खाना भी दान में देना बहुत ही अशुभ माना जाता है। इसलिए ही बचा हुआ खाना दान में देने की मनाही होती है।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   9 Sept 2025 6:22 PM IST