Health Tips: सर्दियों में रहना है फिट तो इन पत्तों का करें सेवन, बुखार-सर्दी से मुफ्त में मिलेगा छुटकारा

सर्दियों में रहना है फिट तो इन पत्तों का करें सेवन, बुखार-सर्दी से मुफ्त में मिलेगा छुटकारा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आपने कई बार बड़ों को ये कहते हुए सुना होगा कि प्रकृति ने हमें कई ऐसी चीजें दी हैं जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इनमें कुछ हर्बल पत्तों भी शामिल हैं जिनके सेवन से शरीर तंदुरुस्त रहता है। ना केवल हमारी इम्यूनिटी बूस्ट होती है बल्कि हमारी स्किन, ब्लड प्रेशर, हार्ट और पेट के लिए भी अच्छा माना गया है। अब सर्दियां लगभग शुरू हो गई हैं। ऐसे में मौसम बदलने से कई लोगों को जुकाम-बुखार जैसी समस्याओं का होना आम है। लेकिन आज हम आपको कुछ हर्बल पत्तों के बारे में बताएंगे जिनके सेवन से आप शरीर को मजबूत कर सकते हैं। साथ ही, बीमार होने की संभावना भी बहुत कम हो जाएगी। तो चलिए इन पत्तों के बारे में थोड़ा जानते हैं।

तुलसी के पत्ते

तुलसी के पत्ते, इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए कारगर साबित होते हैं। जुकाम, सर्दी से मुकाबला करने के लिए तुलसी के पत्ते काफी फायदेमंद माने जाते हैं। आप चाहें तो इसे दूध में भी डाल कर पी सकते हैं।

नीम के पत्ते

नीम के पत्ते शरीर की गंदगी निकालने के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। साथ ही, ये स्किन के लिए भी अच्छो होते हैं। अगर आप अपने शरीर को ताकतवर बनाना चाहते हैं तो नीम के पत्तों का सेवन कर सकते हैं।

अमरूद के पत्ते

अमरूद के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आपी ओवरऑल हेल्थ सुधारने में मदद करते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   26 Oct 2025 5:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story